फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साल के पहले दिन जाम से हांफा शहर

विज्ञापन
नववर्ष के अवसर पर गढ़ी कैंट चौक के समीप लगा रहा लम्बा जाम। अमर उजाला
विज्ञापन
साल के अंत में थर्स्टी फर्स्ट पर जहां शहरवासी सूकून से सड़कों पर घूमे, वहीं साल के पहले दिन सुबह से देर शाम तक जगह-जगह लोगों को जाम से दो-चार होना पड़ा। खासकर राजपुर रोड, गढ़ी क्षेत्र और शहर के अंदरूनी क्षेत्रों में लोग जाम से झाम से जूझे। राजपुर रोड और गढ़ी क्षेत्र में जाम का कारण जहां थर्स्टी फस्ट पर मसूरी गए पर्यटकों के वापस आने और बड़ी संख्या में मसूरी जाना रहा तो शहर के अंदररूनी हिस्सों में जूूलूस- प्रदर्शन और राजनैतिक दलों के कार्यक्रम जाम का कारण बने।
विज्ञापन

दरअसल, शनिवार को साल का पहला दिन था और रविवार को अवकाश है। लिहाजा बड़ी संख्या में नए साल का जश्न मनाने लोग बाहर निकले। वहीं थर्टी फर्स्ट पर मसूरी गए लोगों की वापसी और मसूरी जाने वालों का क्रम शनिवार को दिनभर चलता रहा। जिसके कारण राजपुर रोड, गढ़ी क्षेत्र के साथ ही शहर के अंदर भी वाहनों का दिन भर वाहनों का रैला दिखाई दिया और लोग जाम से जूझते रहे। शहर में शनिवार को जूलूस प्रदर्शनों के साथ ही राजनैतिक दलों के कार्यक्रम भी थे। लिहाजा शहर के अंदरूनी हिस्सो, ईसी रोड, चकराता रोड, हरिद्वार रोड, सुभाष रोड व सहारनपुर रोड पर भी वाहन रेंगकर चलते दिखे। पुलिस को भी साल के पहले दिन जाम का अहसास नहीं थी, लिहाजा दिन से देर शाम तक पुलिस भी यायातात को सुचारू करने के लिए जूझती रही। एसपी ट्रैफिक अक्षय कोंडे ने बताया कि जूलूस प्रदर्शन के कारण शहर के अंदरूनी हिस्सों में जाम की स्थित रही। लेकिन कईं भी ज्यादा देर तक जाम नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें