फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई टिहरी: सरकंडा गांव जा रही कार खाई में गिरी,  शिक्षक और ग्राम प्रहरी की मौत 

Sat, 28 Aug 2021 08:58 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई टिहरी

सार

नागेश्वर सौड़ के बुगलीधार के समीप कार अनियंत्रित होकर करीब 250 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। कार गहरी खाई में गिरने से उसके परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन
कार खाई में गिरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के टिहरी में बालगंगा तहसील के नागेश्वर सौड़-गोना मोटर मार्ग पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त होने से एक शिक्षक व एक ग्राम प्रहरी की मौत हो गई। शनिवार शाम कार सवार चमियाला से सरकंडा गांव जा रहे थे। नागेश्वर सौड़ के बुगलीधार के समीप कार अनियंत्रित होकर करीब 250 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

विज्ञापन


कार गहरी खाई में गिरने से उसके परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना में प्राथमिक विद्यालय जसपुर घेरका में कार्यरत शिक्षक विजेंद्र सिंह कठैत (45) पुत्र जबर सिंह कठैत, ग्राम प्रहरी विशन सिंह पंवार (50) पुत्र श्रीराम सिंह दोनों निवासी सरकंडा गांव गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

सूचना पर राजस्व उप निरीक्षक विनोद रावत और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। रेस्क्यू टीम ने घायलों को बड़ी मशक्कत से खाई से निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलेश्वर लाया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


राजस्व उप निरीक्षक रावत ने बताया कि दुर्घटना कैसे हुई, कौन कार चला रहा था यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। कार में सिर्फ दो ही लोग सवार थे। दुर्घटना की सूचना मिलते ही सरकंडा गांव में मातम पसर गया। मृतक शिक्षक कठैत अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों का भरापूरा परिवार छोड़ गया।

विज्ञापन

बेहोश मिले युवक की मौत, हत्या का मुकदमा

कोतवाली क्षेत्र पौड़ी के सिवाल गांव में 22 अगस्त को घर के आंगन में युवक अचेत अवस्था में मिला। परिजन उसे उपचार के लिए सीएचसी नौगांवखाल ले गए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाल पौड़ी विनोद गुसांई ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।

कोतवाली पौड़ी के सिंवाल गांव निवासी हरीश चंद्र का 19 वर्षीय बेटा सौरभ 22 अगस्त को रक्षाबंधन का पर्व मनाने के बाद दोस्तों के साथ गया था। शाम को घर पहुंचने के बाद सौरभ ने बहन को अपना मोबाइल दिया। लेकिन कुछ देर बाद परिजनों को वह घर के आंगन में अचेत अवस्था में मिला। परिजन उपचार के लिए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांवखाल ले गए। जहां डाक्टरों ने सौरभ को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद राजस्व पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पौड़ी भेज दिया।

शनिवार को कोतवाली पौड़ी पहुंच युवक के पिता हरीश चंद्र ने आरोप लगाया कि मारपीट में लगी चोट के कारण उनके बेटे की मौत हुई है। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाल विनोद गुसांई ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर चौकी प्रभारी पाबौ सूरत शर्मा को जांच सौंप दी गई है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें