फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजधानी देहरादून में गुलदार की दहशत

Fri, 25 Jul 2014 12:38 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून के शुक्लापुर, संजय कॉलोनी, अंबीवाला, चाय बागान में इन दिनों गुलदार की दहशत कायम है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन


रोजाना आ धमकता है गुलदार
क्षेत्रीय वार्ड मेंबर रेनू देवी, सोनिया देवी, पूर्व बीडीसी कमल किशोर, राजेश, शांति देवी, कलावती आदि ने शिकायत की है कि उनके क्षेत्र में रोजाना गुलदार आ धमकता है।

इस वजह से दिन ढलने के बाद वह घर से बाहर भी नहीं निकल पाते हैं। बच्चों और बूढ़ों को भी गुलदार का खौफ है। स्कूल जाने वाले बच्चों को भी खास सुरक्षा के साथ बमुश्किल स्कूल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन


जल्द गुलदार को पकड़ने की मांगइस बाबत वह वन विभाग से कई बार शिकायत कर चुके हैं लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने जल्द से जल्द गुलदार को पकड़ने की मांग की।
विज्ञापन


दूसरी ओर, वन विभाग का कहना है कि गुलदार को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। क्षेत्र में वन विभाग अपना गश्त भी बढ़ाएगा।

(नोटः इस खबर से संबंधित किसी भी सुझाव या सवाल के लिए मेल आईडी-aftaba@ddn.amarujala.com और इस नंबर-8392922180 पर संपर्क कर सकते हैं।)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें