फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मसूरी में 10 साल की बच्ची संग कई माह तक होता रहा दुष्कर्म, पड़ोसी ने बयां किया सच तब खुला मामला

Wed, 19 Feb 2020 05:32 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मसूरी
विज्ञापन
- फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

मसूरी में 10 साल की बच्ची से 34 साल के पुरुष द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पड़ोसी ने पीड़िता के परिजनों यह बताया तो मामला खुला। जिसे सुनकर बच्ची के परिजनों के पैरों तले की जमीन खिसक गई।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक पीड़िता का परिवार आरोपी पुरुष के मकान में किराए में रहती है। पड़ोसी के सच बताने के बाद पीड़िता अपने साथ हो रहे इस घिनौने कृत्य के बारे में परिजनों को बताया। उसने कहा कि पिछले चार-पांच माह से आरोपी लगातार उसका शोषण कर रहा था। इस बारे में किसी को बताने पर उसने बच्ची को जान से मारने की धमकी दी थी। 

पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं बच्ची को मेडिकल के लिए देहरादून भेजा गया है। पीड़िता के परिजनों द्वारा मसूरी कोतवाली में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। जिसके बाद पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर पॉक्सो अधिनियम और आईपीसी की धारा 376 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पुलिस ने दुष्कर्म का आरोपी दबोचा

सेलाकुई में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी युवक को सहसपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसे कोर्ट में पेश करने की तैयारी चल रही है। बीते सोमवार को थाना पुलिस ने एक महिला की तहरीर पर शहजाद पुत्र इकबाल निवासी लखनवाला नेवट जनपद देहरादून के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया था।

महिला का आरोप था कि पहले शहजाद ने उसे प्रेमजाल में फंसाया फिर उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसने दोबारा से शहजाद के सामने शादी का प्रस्ताव रखा तो उसने मना कर दिया।

मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश तेज कर दी थी। देर रात को पुलिस को सूचना मिली कि आरेेपी युवक सभावाला पुल पर खड़ा हुआ है।, जिस पर पुलिस ने उसे घेराबंदी कर धर दबोचा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें