फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो व फोटो किया वायरल

Wed, 19 Feb 2020 05:30 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन
कानपुर में चकेरी निवासी छात्रा ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। चकेरी पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और एससीएसटी में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


चकेरी निवासी छात्रा के मुताबिक कुछ साल पहले इंटर में साथ पढ़ने वाले मंगला विहार निवासी विकास जायसवाल से सोशल मीडिया के माध्यम से दोस्ती हुई थी।

इसके बाद प्रेम संबंध हो गए। उसका आरोप है कि शादी का झांसा देकर विकास ने कई बार दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने उसकी फोटो खींची और वीडियो भी बना लिया।

इसके बाद जातिसूचक अपशब्द कहकर शादी से इंकार कर दिया। परिजनों ने दूसरी जगह शादी की बात चलाई। इस पर आरोपी ने वीडियो और फोटो भेज कर शादी तुड़वा दी।
विज्ञापन

आरोपी अब छात्रा के नाम की फर्जी आईडी बनाकर सोशल मीडिया पर फोटो व वीडियो वायरल कर बदनाम कर रहा है। घर जाकर आरोपी के परिजनों से इसकी शिकायत की।

परिजनों ने धमकी देकर उसे भगा दिया। चकेरी इंस्पेक्टर रणजीत राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें