ढाई लाख घरों से कूड़ा उठान की जांच
निकायों के आंकड़ों पर गौर करें, तो करीब 8.50 लाख घरों से डोर-टु-डोर कूड़ा उठान का दावा किया गया है। इनमें से 2.50 लाख घरों को थर्ड पार्टी ऑडिट में शामिल किया जाएगा। इसमें देहरादून के भी करीब आधे वार्ड जांच की जद में हैं। सूत्रों के मुताबिक, कई निकायों ने केवल अपने रिकॉर्ड अच्छे करने के लिए 100 प्रतिशत डोर-टु-डोर कूड़ा उठान का दावा किया है। इन सभी दावों की हकीकत सामने आने वाली है।
ये भी पढ़ें...राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी: सीएम आवास पर आज एक शाम राम जी के नाम...स्वाति मिश्रा की होगी भजन संध्या
दिसंबर तक बनेंगे 65 नए एमआरएफ केंद्र
शहरी विकास निदेशालय प्रदेश में तेजी से प्लास्टिक वेस्ट को अलग करने के लिए मैटेरियल रिकवरी फैसेलिटी (एमआरएफ) केंद्र बना रहा है। निकायों के अंतर्गत अभी तक 30 एमआरएफ सेंटर बन चुके हैं। बाकी 65 एमआरएफ सेंटर इस साल के अंत तक स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है।