फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां होगी सुनील शेट्टी के बेटे अहान की डेब्यू फिल्म की शूटिंग, संग नजर आएगी ये अभिनेत्री

Mon, 07 Oct 2019 12:53 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
अहान शेट्टी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

बॉलीवुड के जाने-माने निर्देशक मिलन लूथरिया अपनी फिल्म ‘तड़प’ की शूटिंग उत्तराखंड में करेंगे। लूथरिया ने मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मुलाकात की।

विज्ञापन


उन्होंने कहा फिल्म की 90 प्रतिशत शूटिंग उत्तराखंड में होगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में फिल्मों की शूटिंग के लिए अनुकूल वातावरण है। यहां फिल्मों के फिल्मांकन के लिए हर्षिल, त्रिजुगीनारायण, नई टिहरी व कुमाऊं क्षेत्र में प्राकृतिक सौंदर्य के अनेक स्थल हैं। शूटिंग के लिए राज्य में सिंगल विंडो सिस्टम लागू किया है।

विज्ञापन

45 दिन तक फिल्म की शूटिंग की जाएगी

निर्देशक मिलन ने कहा कि 21 अक्टूबर से राज्य के विभिन्न स्थानों में 45 दिन तक फिल्म की शूटिंग की जाएगी। इसके लिए देहरादून, मसूरी, ऋषिकेश व हर्षिल को चुना है।

फिल्म में मुख्य कलाकार के रूप में अभिनेता सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी व तारा सुतारिया हैं। इसमें उत्तराखंड के कलाकारों को भी मौका दिया जाएगा। इस अवसर पर लाइन प्रोड्यूसर मयंक तिवारी, उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद् के नोडल अधिकारी केएस चौहान आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें