फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: मर्यादा की राह से भटके तो बढ़ा अधर्म, सीता हरण मंचन से धर्म रक्षा का संदेश

Fri, 30 Oct 2026 06:07 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
- स्वर्ण मृग के मोह से रावण के छल तक, कलाकारों ने जीवंत किए रामायण के प्रसंग
विज्ञापन

- साधु वेश में पहुंचे रावण ने किया माता सीता का हरण, भावुक हुए दर्शक
संवाद न्यूज एजेंसी
सेलाकुई। स्वर्ण मृग के आकर्षण में भगवान श्रीराम के पीछे जाने और लक्ष्मण के भी कुटिया से दूर होने के बाद रावण ने छल से माता सीता का हरण कर लिया। रामायण के इस प्रसंग ने एक बार फिर दर्शकों को संदेश दिया कि अधर्म और छल का मार्ग चाहे कितना ही शक्तिशाली क्यों न दिखाई दे, अंत में विजय धर्म और सत्य की ही होती है। 52 बीघा मैदान में आयोजित रामलीला में कलाकारों ने सीता हरण के प्रसंग का भावपूर्ण और सजीव मंचन किया।
विज्ञापन

मंचन में माता सीता की स्वर्ण मृग को देखकर उसे पाने की इच्छा और भगवान श्रीराम से उसे लाने के आग्रह का दृश्य प्रभावशाली रहा। सीता की इच्छा पूरी करने के लिए श्रीराम स्वर्ण मृग के पीछे चले गए। इसके बाद मारीच की मायावी पुकार सुनकर माता सीता ने लक्ष्मण को भी श्रीराम की सहायता के लिए कुटिया से भेज दिया। इसी अवसर का लाभ उठाकर रावण साधु का वेश धारण कर कुटिया पहुंचा और छलपूर्वक माता सीता का हरण कर लिया। रावण द्वारा सीता को लंका ले जाने के दृश्य ने दर्शकों को भावुक कर दिया। कलाकारों के अभिनय और संवादों ने रामायण के प्रसंग को जीवंत कर दिया।
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व प्रधान विजयपाल सिंह बर्तवाल, समिति अध्यक्ष अशोक जोशी, सचिव कुलदीप रावत, संचालक रविदास चंगोल, शूरवीर चौहान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें