फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: बिना कागजात सड़कों पर दौड़ रहे 30 ई-रिक्शा पकड़े, काटे चालान

Fri, 30 Oct 2026 06:05 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
- सहसपुर और सेलाकुई क्षेत्र में चेकिंग अभियान से वाहन संचालकों में मचा हड़कंप
विज्ञापन

- बिना परमिट, बीमा और फिटनेस के दौड़ रहे वाहनों पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर। सहसपुर और सेलाकुई क्षेत्र में बिना वैध दस्तावेजों के फर्राटा भर रहे ई-रिक्शा पर शुक्रवार को परिवहन विभाग ने शिकंजा कसा। मुख्य प्रशासनिक अधिकारी सुशील निरंजन के नेतृत्व में विभागीय टीम ने विशेष चेकिंग अभियान चलाकर ऐसे 30 ई-रिक्शा पकड़े, जिनके कागजात पूरे नहीं थे। टीम ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए इन सभी वाहनों के चालान काटे।
चेकिंग के दौरान परिवहन विभाग की टीम ने विभिन्न स्थानों पर ई-रिक्शा रोककर उनके पंजीकरण, परमिट, बीमा और फिटनेस प्रमाणपत्रों की बारीकी से जांच की। साथ ही चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस भी परखे गए। विभाग का मानना है कि नियमों की अनदेखी कर ई-रिक्शा का संचालन करना न केवल यात्रियों बल्कि सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की सुरक्षा के लिए भी बड़ा खतरा है। इसके बावजूद कई वाहन मालिक और चालक बिना परमिट व बीमा के ही बेखौफ होकर रिक्शा दौड़ा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कागजात पूरे रखें, नियमों का करें पालन: एआरटीओ
एआरटीओ प्रवर्तन अनिल सिंह नेगी ने ई-रिक्शा संचालकों से अपील की है कि वे सड़क पर वाहन उतारने से पहले सभी जरूरी दस्तावेज पूरे रखें। वाहन में वैध पंजीकरण, परमिट, बीमा और फिटनेस प्रमाणपत्र अनिवार्य रूप से होना चाहिए। उन्होंने सख्त हिदायत दी कि बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन न चलाएं और निर्धारित क्षमता से अधिक सवारियां कतई न बैठाएं। वाहन स्वामियों को भी निर्देशित किया गया है कि वे लाइसेंसधारी चालकों को ही ई-रिक्शा चलाने दें। एआरटीओ ने स्पष्ट किया कि सहसपुर, सेलाकुई और आसपास के इलाकों में नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें