फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून अस्पताल में बनेगा अत्याधुनिक ट्रामा सेंटर और बर्न यूनिट

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय दून मेडिकल अस्पताल में जल्द ही झुलसे मरीजों को भी समुचित इलाज मिल सकेगा। इसके अलावा अस्पताल में अत्याधुनिक चिकित्सीय सुविधाओं से युक्त ट्रॉमा सेंटर भी बनेगा। इसके लिए रेडक्रॉस के पुराने भवन वाले स्थान पर अत्याधुनिक ओटी भवन बन रहा है। इसी भवन में बर्न यूनिट और ट्रॉमा सेंटर भी बनाने की योजना है।
विज्ञापन

अभी तक गढ़वाल मंडल में प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में राजकीय जिला कोरोनेशन अस्पताल में ही बर्न यूनिट की सुविधा है। इसमें आग, करंट या अन्य कारणों से झुलसे मरीज भर्ती होते हैं। वहां पर भी बर्न यूनिट का आईसीयू न होने के कारण समुचित इलाज नहीं मिल पाता है। अब केंद्र सरकार पोषित योजना के तहत राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में बर्न यूनिट बनाया जाना प्रस्तावित है। जिसमें अलग से आईसीयू की सुविधा भी उपलब्ध होगी। इसके अलावा अन्य अत्याधुनिक चिकित्सीय सुविधाएं भी इसमें जरूरत पड़ने पर मरीजों को मिल पाएंगी। इसी तरह दून मेडिकल अस्पताल में केंद्र सरकार पोषित योजना के तहत अत्याधुनिक ट्रॉमा वार्ड भी बनाया जाना है।
ट्रॉमा सेंटर में भी अलग से आईसीयू सुविधा, हड्डी, पेट, सिर की चोट आदि की जांच करने वाले चिकित्सीय उपकरण भी शामिल होंगे। राजकीय दून मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना ने बताया कि मॉडर्न ऑपरेशन थियेटर के लिए जो भवन निर्माणाधीन है, उसी में केंद्र पोषित योजना के तहत बर्न यूनिट और ट्रॉमा सेंटर बनना है। ट्रॉमा सेंटर को स्तर-दो में अपग्रेड किया जाना है। भवन का निर्माण पूरा होने के साथ ही इन पर भी अगले चरण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें