सवालों के घेरे में विवि की कार्यप्रणाली
एसोसिएशन ऑफ सेल्फ फाइनेंस्ड इंस्टीट्यूट के अध्यक्ष डॉ. सुनील अग्रवाल ने श्रीदेव सुमन विवि की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं। कहा, पहले तो विवि ने इसी साल से एनईपी लागू करने का दावा किया और बाद में इससे पलट गया। कहा, विवि कई कोर्स में नई शिक्षा नीति के तहत सिलेबस ही जारी नहीं कर पाया था। बिना तैयारी के घोषणा पर उन्होंने विवि को कटघरे में खड़ा किया है।