फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस राखी बहनों को लुभा रही ‘नजरबट्टू राखी’

Sun, 14 Aug 2016 09:24 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
rakhi - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
राखी का त्योहार नजदीक आते ही देहरादून के बाजार राखियों से सजने लगे हैं। विभिन्न राखियों की फेहरिस्त में इस बार इविल आईज राखी यानी नजरबट्टू राखी बहनों को खूब पसंद आ रही है।
विज्ञापन


भाइयों को नजर से बचाने के लिए ये खास तरह की राखी बाजार में मिल रही है। रक्षासूत्र के साथ रोली-चावल रखने के लिए फैंसी पर्स-पाउच, गिफ्ट आइटम की भी खूब खरीदारी हो रही है। 

सौ से दो सौ रुपये में मिलने वाली नजरबट्टू राखी रेशम के धागे में पिरोयी हुई इविल आईज (स्टोन पर बनाई आंख) है। राखी को नीले कार्ड में सजाया गया है जिस पर भाइयों के लिए एक कोटेशन भी लिखा है।
विज्ञापन


आर्चीज गैलरी के शोरूम में इस राखी के स्टॉल पर लड़कियों की खूब भीड़ देखने को मिली। यही नहीं, सिल्वर और गोल्ड प्लेटेड राखियां थोड़ी महंगी हैं लेकिन बहनों को लुभा रही हैं। राखी बांधने के पहले भाइयों को टीका लगाने वाली रोली चावल के लिए बाजार में विभिन्न रंगों में फैंसी पर्स मिल रहे हैं।
Trending Videos

जोड़े में गिफ्ट पैक

rakhi gift
एक तरफ जहां बहनें राखी बांधकर भाइयों को गिफ्ट देंगी, वहीं दूसरी तरफ भाई भी अपनी लाडली बहनों को गिफ्ट हैंपर देकर शगुन करेंगे।

बाजार में ‘गिफ्ट फॉर ब्रदर’ और ‘गिफ्ट फॉर सिस्टर’ टैग किए हुए गिफ्ट पैकेज नई वैरायटी में उपलब्ध हैं। कीमत भी लोगों की जेब और बजट को देखते हुए रखी गई है। इस पैकेज में पर्स, परफ्यूम, चॉकलेट, ज्वेलरी आदि को शामिल किया गया है। 

कोटेशन में एक्सप्रेस करता बहनों का प्रेम
ब्लैक एंड व्हाइट और रंगीन कागजों पर गोल्डेन अक्षरों में उकेरा हुआ बहन-भाइयों को प्रेम का संदेश देता कार्ड तीस से तीन सौ रुपये में बेहद पसंद किया जा रहा है।

आर्चीज गैलरी के गौरव चावला बताते हैं कि नजरबट्टू राखी के साथ बहनें इन कार्डों को खरीद रही हैं। जिनके भाई शहर से दूर रहते हैं, उन्हें ये कार्ड बहुत पसंद आ रहे हैं। भाई के साथ भाभी के लिए लूंबा राखी की भी अच्छी खासी बिक्री हो रही है।
विज्ञापन

राखियों की रेंज

rakhi - फोटो : amar ujala
ये है राखियों की रेंज
इविल आईज राखी- 100-200 रुपये तक
लूंबा राखी- 30-40 रुपये तक 
सिल्वर प्लेटेड राखी- 50-600 रुपये तक
गोल्ड प्लेटेड राखी- 50-600 रुपये तक
राखी कार्ड्स- 30-300 रुपये तक

ये है उपहारों की रेंज
ज्वेलरी आइटम- 400-2000 रुपये तक
कोटेशंस स्क्रॉल- 150-200 रुपये तक
ड्रीम कैचेज, गुड लक- 200-400 रुपये तक
रोली चावल पाउच- 50-100 रुपये तक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें