फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक नहीं तीन बार हुई रिडकूराम की मौत, चौंका देगी ये स्टोरी!

Sun, 14 Aug 2016 09:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
dead - फोटो : demo
विज्ञापन
क्या किसी इंसान की मौत तीन अलग-अलग समय पर हो सकती है? आप का जवाब न ही होगा, लेकिन ग्राम पंचायत अधिकारियों ने तीन बार जारी किए गए मृत्यु प्रमाण पत्रों से यह संभव कर दिखाया है। एसआईटी भूमि ने मां और बेटे के बीच चल रही जमीनी विवाद में यह फर्जीवाड़ा पकड़ा है। आईजी संजय गुंज्याल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विकासखंड के दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई को लिखा है।
विज्ञापन


सहसपुर निवासी महेंद्र सिंह और उनकी मां सुशीला के बीच पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है। महेंद्र की मां ने पिता रिडकूराम की मौत 1999 में दर्शाकर सहखातेदारी दावा कर उनकी दुकान किसी अन्य को बेच दी।

महेंद्र सिंह ने आईजी संजय गुंज्याल को प्रार्थना पत्र देकर मां को आरोपित किया था। बताया कि उसके पिता की मौत 1994 में हुई थी, जबकि मां ने फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र के आधार पर यह जालसाजी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्ट में सामने आए चौंकाने वाले खुलासे

death
मृत्यु़ के दो प्रमाण पत्रों के सत्यापन की जांच करने के लिए एसआईटी द्वारा खंड विकास अधिकारी को लिखा गया। खंड विकास अधिकारी के यहां से जो रिपोर्ट आई, वो और चौंकाने वाली थी।

रिपोर्ट में कहा गया कि महेंद्र सिंह द्वारा प्रस्तुत शपथ पत्र के आधार पर 19 जून 1995 को मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किया गया है। हैरत की बात यह है कि तीनों मृत्यु प्रमाण पत्र विकासखंड स्तर से जारी हुए हैं।

एक इंसान के तीन मृत्यु प्रमाण पत्र जारी होना गंभीर मामला है। निसंदेह इस मामले में कड़ी कार्रवाई की आवश्यकता है। गलत तथ्यों पर जारी हुए प्रमाण पत्रों की जांच कराकर कार्रवाई के लिए डीएम रविनाथ रमन को लिखा गया है। 
-संजय गुंज्याल, आईजी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें