बॉल थ्रो का नंबर आया तब पकड़ में आया मामला
मंगलवार को पुलिस लाइन रोशनाबाद में चल रही शारीरिक दक्ष परीक्षा में एक महिला अभ्यर्थी की लंबाई नापने के साथ वजन कराया गया। इसके बाद महिला ने लंबी कूद व ऊंची कूद भी पूरी कर ली। वहीं अब बॉल थ्रो का नंबर था। यहां दूसरी महिला अभ्यर्थी पहुंची तो सीओ ऑपरेशन निहारिका सेमवाल को महिला अभ्यर्थी पर शक हुआ तो उन्होंने उसे पकड़ लिया। इसके बाद उससे पूछताछ की तो मामला पकड़ में आया। जिसके बाद सीओ निहारिका सेमवाल ने एसएसपी को इस मामले में अवगत कराया।
ये भी देखें...सीएम के एक्शन से मची खलबली: सुबह-सुबह निरीक्षण पर पहुंचे धामी लापरवाही पर भड़के, आरटीओ को किया सस्पेंड
महिला अभ्यर्थी को हिरासत में लिया गया
सूचना मिलने पर सिडकुल थाने से कार्यवाहक थाना प्रभारी शहजाद अली मौके पर पहुंचे और उन्होंने महिला अभ्यर्थी को हिरासत में ले लिया। इसके साथ ही टोली कमांडर ने इस मामले में अंजुुम जायरा निवासी पुलिस लाइन रोशनाबाद के खिलाफ तहरीर दी। एसएससी डॉक्टर योगेंद्र सिंह के आदेश पर महिला अभ्यर्थी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए। सिडकुल थाने में आरोपी महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं मंगलवार को एसएसपी डॉक्टर योगेंद्र सिंह रावत ने मामले में महिला के पति सिपाही असलम को भी सस्पेंड कर दिया।