फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kedarnath Dham: मंदिर परिसर में कुत्ते को घुमाने और पूजा कराने पर आक्रोश, भावनाएं आहत करने वालों पर कार्रवाई के आदेश

Thu, 19 May 2022 12:34 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक व्यक्ति केदारनाथ धाम में अपने कुत्ते को भगवान नंदी की मूर्ति पर ले जा कर उसे स्पर्श करवाकर पूजा अर्चना कर रहा है। मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र ने कहा कि यह निंदनीय है। इससे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचती है।
विज्ञापन
kedarnath dham - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केदारनाथ धाम में एक व्यक्ति के बेरोकटोक अपने कुत्ते को लेकर घूमने का वीडियो वायरल होने पर श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। दरअसल, इन दिनों सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक व्यक्ति अपने कुत्ते को मंदिर के बाहरी परिसर में घुमा रहा है।

विज्ञापन


मंदिर के बाहर भगवान नंदी की मूर्ति पर उसे ले जा कर स्पर्श करवाकर पूजा अर्चना कर रहा है। मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र ने कहा कि यह निंदनीय है। इससे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचती है। इस संबंध में उन्होंने मुख्य कार्याधिकारी को आदेश दिया कि ऐसी अवांछित गतिविधियों पर रोक लगे तथा ऐसे कृत्य करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाए।

बदरीनाथ और केदारनाथ में अब तक तीन लाख 93 हजार 628 तीर्थयात्री आ चुके हैं। बदरी-केदार मंदिर समिति की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, आठ मई से 17 मई के बीच बदरीनाथ धाम में 1,78,705 तीर्थयात्री दर्शन करने आ चुके हैं। केदारनाथ धाम में छह मई से 17 मई तक 2,14,923 तीर्थयात्री आ चुके हैं। बदरीनाथ में मंगलवार को 14,677 और केदारनाथ में 12,185 तीर्थयात्री पहुंचे।

विज्ञापन

अब तक 15 लाख से अधिक पंजीकरण

उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के मुताबिक, चारधाम यात्रा के लिए अब तक 15 लाख से अधिक पंजीकरण हो चुके हैं। परिषद ने अपील की है कि चारधाम यात्रा के दौरान किसी भी अव्यवस्था से बचने के लिए पंजीकरण कराना बहुत जरूरी है। पंजीकरण होने के बाद ही होटल, टैक्सी की बुकिंग कराएं। परिषद की ओर से ऑनलाइन व ऑफलाइन पंजीकरण किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें...क्रूरता: देहरादून में 'जय भीम' जैसा केस, मालिक के घर चोरी, पुलिस ने नौकरानी को बेसुध होने तक पीटा

विज्ञापन

इस वेबसाइट पर करें ऑनलाइन पंजीकरण

परिषद के मुताबिक, एक से अधिक धाम की यात्रा के लिए स्लॉट बुक करते वक्त इस बात का ध्यान अवश्य रखें कि एक धाम से दूसरे धाम तक पहुंचने के लिए आपके पास पर्याप्त समय रहे। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी यात्रा के दौरान विश्राम अवश्य करें। बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम की यात्रा करने के लिए तीर्थयात्री और श्रद्धालु पर्यटन विभाग की वेबसाइट http://registrationandtouristcare.uk.gov.in पर ऑनलाइन पंजीकरण कर रहे हैं। अभी तक यमुनोत्री धाम के लिए 2,56,482, गंगोत्री धाम के लिए 2,87,627, केदारनाथ धाम के लिए 5,14,148 और बदरीनाथ धाम के लिए 4,66,883 तीर्थयात्री पंजीकरण करा चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें