फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल निगम ने मेहूंवाला कलस्टर योजना में सौ रूपये में दिए मात्र छह कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
गरीब तबके को लोगों को एक सौ रुपये में पानी के कनेक्शन देने की योजना परवान नहीं चढ़ पा रही है। जलसंस्थान और जल निगम को गरीब ढूूंढे नहीं मिल रहे हैं। ऐसे में अभी तक सिर्फ छह लोगों को योजना के तहत कनेक्शन दिए जा सके हैं। इसका कारण कनेक्शन मानक और योजना के प्रचार-प्रसार में कमी बताई जा रही है।
विज्ञापन

दरअसल, केंद्र सरकार की ओर से जल जीवन मिशन में अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को एक रुपये में कनेक्शन दिया जा रहा है। इसी योजना को विस्तार देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शहरी क्षेत्र में भी गरीबों को एक सौ रुपये में कनेक्शन देने की घोषणा की थी। जिसका बाकायदा जीओ भी जारी कर दिया गया है। योजना में बीपीएल और अंत्योदय कार्ड धारकों को कनेक्शन दिया जाना है, लेकिन कार्डों से बीपीएल शब्द हटा दिया गया है। जिससे लोग बीपीएल श्रेणी का प्रमाणपत्र जमा नहीं कर पा रहे हैं। योजना को लागू हुए छह माह से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन जलसंस्थान और जलनिगम को पात्र ढूंढे नहीं मिल रहे हैं। मेहूंवाला कलस्टर योजना के तहत पिछले छह माह में मात्र छह लोगों को कनेक्शन दिए गए हैं। पेयजल निगम और जल संस्थान के अधिकारियों का कहना है कि जो भी पात्र आवेदन कर रहे हैं उन्हें कनेक्शन दिए जा रहे हैं। इस संबंध में सामाजिक कार्यकर्ता बीरू बिष्ट ने कनेक्शन लेने के मानकों को सरल बनाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें