बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी पहुंची कैंपटी के पांच सितारा होटल, प्रशंसको से बनाई दूरी
- फोटो : MUSSOORIE
मसूरी। बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी अपने परिवार के साथ पर्यटन नगरी कैंपटी के एक पांच सितारा होटल पहुंच गईं हैं। शिल्पा शेट्टी परिवार के साथ कुछ दिन कैंपटी के पांच सितारा होटल में ही रुकेंगी। इस दौरान अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने प्रशंसकों और मीडिया से दूरी बनाई रखी।
बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी मसूरी कैंपटी रोड पर स्थित एक पांच सितारा होटल में अपने परिवार के साथ पहुंची हैं। उन्होंने ज्यादातर समय होटल में ही बिताया है। इस दौरान शिल्पा शेट्टी के प्रशंसक और मीडियाकर्मी भी होटल के बाहर पहुंचे, लेकिन प्रशंसकों और मीडिया कर्मियों को होटल में प्रवेश नहीं मिला। शिल्पा शेट्टी ने होटल परिसर में शूटिंग रेंज में टारगेट शूटिंग भी की। शिल्पा शेट्टी का एक सप्ताह तक कैंपटी में रुकने का प्लान है।