पकड़ी गई महिलाओं में दो नेपाली मूल की हैं
उच्च हिमालय क्षेत्र में पहली बार सेक्स रैकेट का मामला सामने आने के बाद से स्थानीय लोग और पुलिस सकते में हैं। शर्मनाक बात ये है कि यह गंदा 'धंधा' मंदिर के पास चल रहा था।
जानकारी के मुताबिक पिथौरागढ़ जिले की सीमांत तहसील धारचूला में पुलिस ने गुरुवार को सेक्स रैकेट का खुलासा किया। वहीं छापेमारी के दौरान पकड़ी गई महिलाओं को देख पुलिस और लोगों की नजरें झुक गईं।
मामले में तीन महिलाओं सहित दो पुरुष गिरफ्तार किए गए हैं। पकड़ी गई महिलाओं में दो नेपाली मूल की हैं।