फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंदेशा नहीं था झगड़े की भेंट चढ़ेगी नाबालिग, अपहरण कर किया घिनौना काम

Sat, 23 Sep 2017 12:20 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
फाइल
विज्ञापन
झगड़ा का गुस्सा मासूम पर उतरेगा ऐसा किसी को अंदेशा भी नहीं था। आरोपी ने पहले नाबालिग का अपहरण किया और फिर उसके साथ घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। पढ़ें एक नाबालिग के साथ क्या हुआ। 
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर की है। दरअसल पीड़ित परिवार की मोहल्ले में रहने वाले लोगों से कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद नाबालिग शाम को शौच के लिए गई थी। इसी दौरान आरोपियों ने उसका अपहरण कर लिया। पांच दिन पहले अपहृत नाबालिग को बांसी कोतवाली पुलिस ने नामजद आरोपी की ससुराल से छुड़ा लिया है। 

पढ़ें:- घर में अकेली थी महिला, दरिंदे ने बनाया हवस का शिकार

अपहरण के बाद से नाबालिग को यहां बंधक बनाकर रखा था। इस दौरान एक आरोपी ने दुष्कर्म भी किया। बरामदगी के समय किशोरी के हाथ-पांव रस्सी से बंधे मिले, मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण, रेप और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फाइल

पीड़ित परिवार ने बताया कि 17 सितंबर को उसकी बहनों की मोहल्ले में ही रहने वाले एक व्यक्ति व उसके ससुराल वालों से कहासुनी हुई थी। शाम को उसकी 15 वर्षीय बहन शौच के लिए घर से निकली। उसके बाद से नहीं लौटी। घर वालों ने उसकी तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। 

पढ़ें:- बेटी को रोजाना हवस का शिकार बनाता था, बेबस पत्नी ने किया ऐसा कांड, सन्न रह गए सब

इसके बाद झगड़े के चलते अपहरण का शक जाहिर करते हुए कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी के ससुराल में छापा मारा। जहां एक कमरे में अनाज के बड़े ड्रम के पीछे नाबालिग मिली। उसके हाथ-पैर बंधे हुए थे व मुंह में कपड़ा ठूंसा था। 

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि शौच जाते समय आरोपी जबरदस्ती उठा ले गए। हंसिया के बल पर एक आरोपी ने दुष्कर्म किया। इस संबंध में एसएसआई हरिनारायण दीक्षित ने कहा कि तहरीर के आधार पर दो महिलाओं समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें