फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohan Singh Rawat: उत्तराखंड के पूर्व मंत्री का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार, सीएम धामी ने जताया शोक

Fri, 08 Dec 2023 04:08 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून

सार

उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता मोहन सिंह रावत 'गांववासी' का निधन हो गया है। मोहन सिंह रावत लंबे समय से बीमार चल रहे थे। सीएम धामी ने मोहन सिंह रावत 'गांववासी' के निधन पर शोक जताया है।
विज्ञापन
भाजपा नेता मोहन सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता मोहन सिंह रावत 'गांववासी' का निधन हो गया है। मोहन सिंह रावत लंबे समय से बीमार चल रहे थे। मोहन सिंह रावत पूर्व में भाजपा सरकार में ग्राम्य विकास मंत्री थे। मोहन सिंह रावत पूर्व के निधन के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर है। बता दें कि, सीएम धामी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मोहन सिंह रावत 'गांववासी' के निधन पर शोक जताया है।

विज्ञापन


भाजपा नेता मोहन सिंह रावत 'गांववासी' के निधन पर शोक जताते हुए सीएम धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा- उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता मोहन सिंह रावत 'गांववासी' के निधन का समाचार अत्यंत दु:खत है। राज्य में संगठन की मजबूती में उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा। ईश्वर पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं संतप्त परिवारजनों को यह दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करें।

उत्तराखंड के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भी भाजपा नेता मोहन सिंह रावत 'गांववासी' को याद किया है। उन्होंने मोहन सिंह रावत 'गांववासी' के निधन पर शोक जताते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा- भाजपा के वरिष्ठ नेता लाखों कार्यकर्ताओं के मार्ग दर्शक प्रदेश सरकार में पूर्व ग्राम्य विकास मंत्री मोहन सिंह रावत 'गांववासी' जी के गोलोक गमन का समाचार है। भगवान पुण्य आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें, तथा परिवार को यह दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें