चयन प्रकिया में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी संबंधित जिला खेल कार्यालय, जिला युवा कल्याण विभाग कार्यालय,जिला शिक्षा विभाग कार्यालय से फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं। वहीं, हरिद्वार और चमोली जिले में उपचुनाव की वजह से आदर्श आचार संहिता लगी है, ऐसे में आचार संहिता हटने के बाद इन दोनों जिलों में अलग से तिथि घोषित की जाएगी।
मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना अगस्त वर्ष 2021 से शुरू की गई है। हर जिले में बच्चे योजना का लाभ ले रहे हैं। जो ग्रामीण परिवेश के होनहार खिलाड़ियों के लिए मील का पत्थर साबित हो रही है।
-रेखा आर्या, खेल मंत्री