फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरबजीत सिंह के जीजा की जेल में मौत, डेढ़ साल से थे बंद

Mon, 24 Oct 2016 12:03 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
शव
विज्ञापन
डेढ़ साल से हरिद्वार की जिला जेल में कैद सरबजीत सिंह के जीजा बलदेव सिंह की रविवार को अचानक तबियत बिगड़ने से मौत हो गई। सिडकुल पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव पुत्र को सौंप दिया है।
विज्ञापन


मूल रूप से पंजाब के गांव मनन चवाल, जिला तरणतारण, अमृतसर के रहने वाले 66 वर्षीय बलदेव सिंह के खिलाफ वर्ष 2002 में कोतवाली ज्वालापुर में भूमि संबंधी धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया गया था।

उस समय जेल गए बदलेव सिंह को जमानत मिल गई थी। पिछले वर्ष जमानत खत्म होने के बाद जुलाई में बलदेव सिंह को फिर जेल जाना पड़ा था।
Trending Videos
विज्ञापन

पत्नी ने कराया था धोखाधड़ी का केस

दलबीर कौर - फोटो : फाइल फोटो
इस वर्ष जून में बलदेव सिंह की पत्नी दलबीर कौर ने पति एवं उनकी कथित पत्नी सविंद्र के खिलाफ भूमि की धोखाधड़ी संबंधी मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि पति ने सविंद्र कौर को अपनी पत्नी दर्शाकर जमीन में धोखाधड़ी की है।

जेल में बंद बलदेव सिंह की शनिवार देर रात उस वक्त तबियत बिगड़ गई जब वे बैरक में बने शौचालय में शौच करने गए थे। कैदियों ने उन्हें बेहोश देखा तो जेल प्रबंधन को सूचना दी। फौरन उन्हें जेल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से गंभीर हालत देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पर वहां पहुंचने से पहले ही उनकी सांस थम गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें