फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag Accident: सीएम के आदेश पर परिवहन विभाग का एक्शन, चेकपोस्ट प्रभारी समेत चार कर्मचारी निलंबित

Sun, 23 Jun 2024 12:30 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

Rudraprayag Accident: बीते दिनों रुद्रप्रयाग में हुए हादसे में 15 लोगों की जान चली गई थी। मुख्यमंत्री ने लापरवाह अफसरों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुद्रप्रयाग के समीप रैंतोली में 15 जून को हुए टेंपो ट्रैवलर हादसे में चेकिंग में लापरवाही पर परिवहन मुख्यालय ने तपोवन चेकपोस्ट प्रभारी समेत चार परिवहन कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। दो परिवहन कर अधिकारियों को आरोपपत्र दिए गए हैं। दो पीआरडी जवानों को उनके विभाग लौटा दिया गया है। पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई के लिए पुलिस मुख्यालय को पत्र भेजा गया है।

विज्ञापन


हादसे में 15 लोगों की जान चली गई थी। मुख्यमंत्री ने लापरवाह अफसरों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए थे। हादसे की जांच आरटीओ पौड़ी ने करके दो दिन पहले रिपोर्ट परिवहन मुख्यालय को भेजी थी। एसडीएम ने भी मामले की मजिस्ट्रेटी जांच की थी।

सीएम धामी के निर्देश के तहत संयुक्त परिवहन आयुक्त सनत कुमार सिंह ने तपोवन स्थित चेकपोस्ट पर तैनात प्रधान सहायक चेकपोस्ट प्रभारी यशवीर सिंह बिष्ट, कार्यालय सहायक विवेक उनियाल, परिवहन उप निरीक्षक मेहताब अली और परिवहन आरक्षी अमर सैनी को प्रथम दृष्टया दोषी पाते हुए निलंबित कर दिया है। जबकि दो पीआरडी जवानों को उनके मूल विभाग लौटा दिया है।
विज्ञापन


Rudraprayag Accident: हादसे की मजिस्ट्रेटी जांच पूरी, रिपोर्ट डीएम को सौंपी, ये मानी जा रही दुर्घटना की वजह

विज्ञापन

उन्होंने रास्ते में तैनात परिवहन विभाग के सचल दलों को भी चेकिंग में लापरवाह मानते हुए सचल दल प्रभारी परिवहन कर अधिकारी वरुणा सैनी व जगदीश चंद्र को आरोप पत्र जारी कर दिया है। वहीं पुलिसकर्मियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए डीजीपी को पत्र भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें