उन्होंने कहा कि पनार से अल्मोड़ा 77 किमी टू-लेन सड़क बनाने की प्रक्रिया गतिमान है। मंत्री ने बताया कि अल्मोड़ा से ताकुला-बागेश्वर-उडियारी बैंड तक टू-लेन सड़क की मंजूरी मिली है। उडियारी बैंड से घाट तक भी टू-लेन सड़क की डीपीआर बनवाई जाएगी। कहा कि चंपावत में स्वाला के पास डेंजर जोन में पुल निर्माण के लिए सर्वे किया जा रहा है।
धारचूला से आदि कैलाश तक सड़क बेहतर हो, यात्रियों को किसी तरह की असुविधा का सामना नहीं करना पड़े इसके लिए बीआरओ अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। मंत्री ने कहा कि बरसात के सीजन में सड़कें बंद न हों इसके लिए अधिकारियों को व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं।