फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदुत्व की रक्षा के लिए होना होगा एकजुटः भागवत

Thu, 20 Nov 2014 07:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
परमार्थ निकेतन आश्रम में एबीवीपी की पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं की कार्यशाला के तीसरे दिन के पहले सत्र में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने युवाओं को संबोधित किया।
विज्ञापन


इस मौके पर उन्होंने कहा हिंदुत्व की रक्षा और देश की संप्रभुता के लिए एकजुट होना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संघ की कार्यशैली और सिद्धांतों का पाठ भी पढ़ाया।

आश्रम में आयोजित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की चार दिवसीय कार्यशाला में देशभर से 450 से अधिक कार्यकर्ता शामिल हो रहे हैं। कार्यशाला का मूल उद्देश्य देश की रक्षा के लिए युवा वर्ग में जागृति का संचार करना है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को प्रात:कालीन शाखा के बाद शुरू हुए पहले सत्र में संघ प्रमुख मोहन भागवत ने अपना व्याख्यान दिया। जिसमें उन्होंने देश को मजबूती प्रदान करने के लिए सामूहिक प्रयासों और जनजागरूकता पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था पर चलने वाला देश भारत हिंदुत्व के लिए विश्वविख्यात है। लिहाजा हिंदुत्व को जिंदा रखना और उसकी रक्षा हमारा परम कर्तव्य है।

‘मैं केवल राष्ट्रहित के लिए बात करता हूं’

पहले सत्र के बाद आरएसएस प्रमुख भागवत ने आश्रमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती से कुछ देर वार्ता की। एक साथ भोजन करने के बाद जब वह विश्राम के लिए स्वामी की कुटिया से बाहर निकले तो मीडिया कर्मियों से बात की।

क्या केंद्र सरकार को आरएसएस चला रहा है? मीडिया कर्मियों के इस सवाल पर भागवत ने कहा ‘यह मैं नहीं बता सकता’। मीडियाकर्मी के दोबारा कुरेदने पर संघ प्रमुख भागवत बोले- ‘इसका जवाब केंद्र सरकार खुद देगी’।

संघ प्रमुख ने कहा कि ‘मैं केवल राष्ट्रहित के लिए बात करता हूं’। इससे पहले की मीडियाकर्मी अन्य विषयों पर उनसे चर्चा करते संघ कार्यकर्ताओं ने उन्हें रोक लिया और भागवत अपने कक्ष में चले गए।
विज्ञापन

मीडिया से बनाए रखी दूरी

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने पूरे कार्यक्रम के दौरान मीडिया से दूरी बनाए रखी। इतना ही नहीं कार्यशाला के दौरान शाखा और अन्य सत्रों में भी मीडिया के लोगों को प्रवेश नहीं दिया गया।

शाखा में चली अनुशासित कक्षा
पहले सत्र से पूर्व एबीवीपी की प्रात:कालीन शाखा में कार्यकर्ताओं की अनुशासित कक्षा चली। शुरुआत में योग और प्राणायाम के साथ कार्यकर्ताओं को विभिन्न क्रियाकलापों की जानकारी दी गई। शाखा में एबीवीपी के सभी पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया।

इस दौरान संघ के अन्य पदाधिकारियों ने संगठन को सुदृढ़ करने के साथ युवाओं में देश प्रेम का जज्बा पैदा करने की बात कही। मौके पर संघ कार्यवाह सुरेश सोनी, अंतरराष्ट्रीय महामंत्री दिनेशजी आदि मौजूद थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें