फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...तो चकराता में फीकी रहेगी न्यू ईयर की रौनक!

Thu, 20 Nov 2014 05:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
चकराता में सैलानी जोड़े की हत्या का असर इस बार न्यू ईयर और क्रिसमस पर होने वाले सेलिब्रेशन पर पड़ सकता है। जिस तरह से हत्या के बाद से चकराता और आसपड़ोस के इलाके में युवा पर्यटकों की आमाद में कमी आई है, उससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि यदि यही हाल रहा तो इस बार शांत फिजाओं में नए साल के सेलिब्रेशन की रौनक फिकी पड़ सकती है। इसे लेकर यहां के होटल व्यवसायी से लेकर अन्य व्यापारी चिंतित हैं।
विज्ञापन


हर साल चकराता में अलग ही अंदाज में क्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रेट किया जाता है। जहां अन्य इलाकों में धूमधड़ाका होता है वहां चकराता में पर्यटक शांत और इको फ्रेंडली तरीके से न्यू ईयर सेलिब्रेट करते हैं। इस दौरान अमूमन सभी होटलों में पर्यटकों की खासा भीड़ लगी रहती है। लेकिन इस घटना के बाद से जिस तरह से पर्यटकों खासकर युवा वर्ग में असुरक्षा का भाव पैदा हुआ है। उससे होटल व्यापारियों को आशंका सता रही है कि कहीं न्यू ईयर और क्रिसमस पर पर्यटकों की संख्या न घट जाए।

यूं तो चकराता में सालभर पर्यटकों का आना-जाना लगा रहता है। लेकिन सर्दियों में न्यू ईयर और बर्फबारी के दौरान होटल खचाखच भर जाते हैं। स्थानीय व्यापारियों की रोजी रोटी भी इन ही पर्यटकों के भरोसे ही होती है। लेकिन जिस तरह से नवंबर माह में ही पर्यटकों की संख्या घट गई है उसे देखते हुए उनके माथे पर भी चिंता की लकीरें दिखने लगी हैं।
विज्ञापन


यहां भी प्रभावित हो सकता है व्यापार
चकराता के साथ ही कनासर, देववन, मुंडाली में भी न्यू ईयर और क्रिसमस का जश्न मनाया जाता है। वन विभाग के गेस्ट हाउस की बुकिंग से भी अच्छी कमाई होती है, लेकिन सैलानी जोड़े की हत्या का असर यहां भी पड़ सकता है।

न्यू ईयर और क्रिसमस के लिए बुकिंग शुरू हो गई है। लेकिन अभी तक न्यू ईयर के लिए तीन ही बुकिंग मिल सकी है जबकि, पिछले साल अब तक सेलिब्रेशन के लिए सभी कमरे बुक हो चुके थे।
-अमित जोशी होटल व्यवसायी
विज्ञापन

युवती के कपडे़ और एयर टिकट मिले

पुरोला पुलिस ने दिल्ली के सैलानी जोड़े के हत्यारोपियों की निशानदेही पर कालसी-चकराता मोटर मार्ग स्थित जझरेड खड्ड से दो बैग बरामद किए हैं। इसमें युवती के कपडे़ और एयर टिकट मिला है। बैग बरामदगी के बाद पुलिस चारों आरोपियों को लेकर लौट गई।

बुधवार को पुरोला पुलिस सैलानी जोड़े के चारों हत्या आरोपियों को लेकर जझरेड आई। यहां काफी छानबीन के बाद दो बैग मिले। बैग में युवती के कपडे़ थे। सीओ बड़कोट एमएस रावत ने बताया कि सामान बरामद करने के लिए आरोपियों को 24 घंटे की रिमांड पर लिया गया था।

बता दें कि 23 अक्तूबर को टाइगर फॉल से लौटते वक्त ड्राइवर राजूदास ने अपने साथियों बबलू, गुड्डू और कुंदन के साथ मिलकर युवती और उसके प्रेमी की नृशंस हत्या कर दी थी। युवती का शव लाखामंडल यमुना पुल से नीचे फेंक दिया था, जबकि युवक का शव पुरोला पुलिस ने 30 अक्तूबर को नैनबाग चौकी क्षेत्र से बरामद किया था।

10 नवंबर को मामले का खुलासा होने पर युवती के शव की खोजबीन शुरू हुई थी। 13 नवंबर को एडीआरएफ की टीम ने डामटा के पास यमुना से युवती का शव बरामद किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें