फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुड़की: पुरानी रंजिश के चलते युवकों ने महिला को मारी गोली, बेटा भी घायल

Mon, 01 Nov 2021 02:49 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की

सार

पुरानी रंजिश के चलते सामने आए इस मामले में पुलिस तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है। युवकों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
घायलों को उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुड़की में कोतवाली क्षेत्र के नाथू खेड़ी गांव में पुरानी रंजिश के चलते आधा दर्जन से अधिक युवकों ने बाइक सवार मां-बेटे मोमिना व रिजवान गोली मारकर घायल कर दिया। दोनों रुड़की के मुंडलाना के रहने वाले हैं।

विज्ञापन


महिला के पैर में लगी एक गोली
घायलों को उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। सोमवार को महिला अपने बेटे को दवाई दिलवाकर घर जा रही थी। रास्ते में युवकों ने उसके बेटे पर गोली चला दी।

इस दौरान एक गोली महिला के पैर में लगी, जबकि महिला के बेटे को छर्रे लगे हैं। पीड़ित परिवार की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी प्रवीण कोश्यारी ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। युवकों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें