फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee Fire News: आसमान में उठा धुएं का गुबार...कंपनी के गोदाम में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

Fri, 16 Aug 2024 11:43 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की

सार

Roorkee Fire News: रुड़की के भगवानपुर के रायपुर क्षेत्र स्थित एटेरो कंपनी के गोदाम में आग लगने से आफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
रुड़की में गोदाम में आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुड़की में भगवानपुर के रायपुर क्षेत्र स्थित एटेरो कंपनी के गोदाम में आग लगने से आफरा तफरी मच गई। गोदाम में मौजूद कर्मचारियों ने आग बुझाने की कोशिश की लेकिन आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम और पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, कंपनी के गोदाम में करीब 11 बजे अचानक आग लग गई। आग लगता देखकर कर्मचारियों ने सूचना कंपनी प्रबंधन को दी। साथ ही आग पर काबू करने की कोशिश की लेकिन देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आग तेजी से फैलने लगी।

ये पढ़ें- Dehradun: शर्मनाक! नामी रेस्टोरेंट के कर्मचारी ने बाथरूम में मोबाइल से की रिकाॅर्डिंग, महिला का बनाया वीडियो
विज्ञापन


कंपनी प्रबंधन में आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही भगवानपुर, रुड़की, मंगलौर और लक्सर से फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाना शुरू कर दिया है। घटनास्थल पर पुलिस भी मौजूद है। वहीं, बताया जा रहा है कि कंपनी में इलेक्ट्रॉनिक सामान बनाया जाता है। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी है।

विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें