सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सिविल अस्पताल रुड़की लेकर पहुंची। जहां एक युवक सद्दाम को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जबकि कई गंभीर लोगों को हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
कोतवाली प्रभारी गोविंद कुमार ने बताया कि दो पक्षों में विवाद हुआ था। मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा है। मामले की जांच की जा रही है। गांव में तनाव की स्थिति देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।