युवक पर भी सवाल उठा रहे लोग
वीडियो वायरल होने का बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा होने लगी। कुछ लोग विधायक और उनके गनर की इस घटना पर आलोचना कर रहे हैं। जबकि कुछ उक्त व्यक्ति पर भी सवाल उठा रहे हैं कि एक जनप्रतिनिधि के साथ इस तरह का व्यवहार उसे नहीं करना चाहिए था। उधर, एसओ जहांगीर अली ने बताया कि मामले की अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है।
हम कलियर मेला क्षेत्र का निरीक्षण करने के लिए गए थे। वहां पर तीन दुकाने सील की गई थीं। उन्हें दोबारा खोल लिया गया था, इस बारे में जानकारी की जा रही थी, तभी एक युवक मेरे साथ अभद्रता करने लगा। इस पर मेरी सुरक्षा में लगे गनर ने युवक को सिर्फ धमकाया था और कोई मारपीट नहीं की गई है।
- सरवत करीम अंसारी, विधायक, मंगलौर