फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee: खेत में पानी आने का विवाद खून खराबे में बदला, लाठी-डंडे चले, फिर युवक की गोली मारकर हत्या

Tue, 23 Apr 2024 09:59 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, नारसन(रुड़की)

सार

Roorkee Crime News: नाले में आ रहा पानी दूसरे पक्ष के खेत में चला गया था। वह मौके पर पहुंचे और अपने खेत में पानी देख भरत और उसके परिवार के साथ गाली-गलौज कर दी। इसके बाद विवाद खून खराबे में बदल गया।
विज्ञापन
युवक की हत्या के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खेत में पानी आने के विवाद को लेकर दो पक्षों में पहले गाली-गलौज हुई। उसके बाद लाठी-डंडे चल गए। वहीं एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मौके से लाठी-डंडे और खोखा बरामद किया है। एसएसपी और एसपी देहात ने मौके का मुआयना किया।

विज्ञापन


नारसन कस्बा स्थित कुवाहेड़ी रोड पर एक मकान है। मकान से लगे हुए खेत हैं। खेत के बीच में नाली बनी हुई है। नाली के दोनों तरफ अलग-अलग पक्षों के खेत हैं। खेत के पास में भरत का घर है, वह आरओ का काम करता है। साथ ही खेती भी करता है। नाले में आ रहा पानी दूसरे पक्ष के खेत में चला गया था। वह मौके पर पहुंचे और अपने खेत में पानी देख भरत और उसके परिवार के साथ गाली-गलौज कर दी।

उन्होंने विरोध किया तोे लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। मामला यहीं नहीं थमा। दूसरे पक्ष के लोगों ने भरत की कमर पर तमंचा तान दिया और गोली चला दी। गोली भरत के शरीर के आरपार हो गई। उसे तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही मंगलौर कोतवाल अमर चंद शर्मा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मौके से लाठी-डंडे और 315 बोर तमंचे का खोखा बरामद किया है। जानकारी मिलते ही एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल और एसपी देहात एसके सिंह ने भी मौके का मुआयना किया। एसपी देहात एसके सिंह ने बताया कि मारपीट के मामले में युवक की हत्या की गई है। युवक को एक गोली लगी है। मौके पर जाकर जांच की गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पिता की भी 24 साल पहले हुई थी हत्या
स्थानीय लोगों के मुताबिक भरत के पिता बृजवीर सिंह का भी करीब 24 वर्ष पहले क्षेत्र के ही कुछ लोगों के साथ विवाद चल रहा था। कई बार जमीन को लेकर हुए विवाद में बृजवीर की भी गोली मारकर हत्या की गई थी। बताया जा रहा है कि पिता और पुत्र से विवाद करने वाले दोनों पक्ष अलग-अलग थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें