जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र निवासी ढाई साल का एक बालक बाईपास रोड स्थित वीर अर्जुन स्कॉलर्स एकेडमी में नर्सरी का छात्र है। करीब 20 दिन पहले ही उसका स्कूल में दाखिला हुआ था। छात्र के पिता के मुताबिक बीती 18 अप्रैल को स्कूल से उन्हें फोन आया। वह घर पर नहीं थे। उनकी पत्नी स्कूल पहुंचीं। पत्नी ने देखा कि उनका बेटा शौचालय के बाहर खड़ा रो रहा था।
मंगलवार को कोतवाली पहुंच कर मेडिकल के साथ पुलिस को तहरीर दी। परिजनों ने आरोप लगाया कि शौच के बाद उनके बेटे की टॉयलेट ब्रश से सफाई की गई। जिस कारण खरोंचे आईं। वहीं स्कूल प्रबंधक प्रभात का कहना है कि आया को निकाल दिया गया है, हालांकि उसने ब्रश का प्रयोग न करने की बात कही है। प्रबंधन छात्रों की सुरक्षा को लेकर गंभीर है। वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजीत कुमार ने बताया कि प्रबंधन ने गलती स्वीकार करते हुए माफीनाम लिखकर दिया। जिसके बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया।