फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग दंपति को लूटने का आरोपी पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
घर में घुसकर बुजुर्ग दंपति से मारपीट व लूटपाट करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने दंपति के घर पर काम करते वक्त यहां की रैकी की थी। उसके खिलाफ पहले भी चोरी के मुकदमें दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

रविवार को डीआईजी /एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने पत्रकार वार्ता में खुलासा किया। उन्होंने बताया कि पंकज शर्मा निवासी हर्बर्टपुर ने थाने में शिकायत की थी। उन्होंने पुलिस को बताया कि रात में उनके घर एक युवक घुस आया था। उसने उनके बुजुर्ग माता पिता के साथ मारपीट की और वहां से लाखों रुपये के जेवर व अन्य सामान लूट लिया। विकासनगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई। इस दौरान हाल ही में जेल से छूटे लोगों का सत्यापन किया गया और मोबाइल सर्विलांस पर लिए गए।
इस बीच मुखबिर की सूचना पर एक युवक मुस्तकीम निवासी धर्मावाला, सहसपुर को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के पास से एक चाकू भी बरामद हुआ। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत भी मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से सोने के जेवरात भी बरामद किए हैं। साथ ही एक मोटरसाइकिल को भी कब्जे में लिया गया है। मुस्तकीम पहले भी चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। एसएसपी ने बताया कि उसके आपराधिक इतिहास के बारे में और भी जानकारी जुटाई जा रही है। न्यायालय ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

कर्ज चुकाने को की थी घटना
पुलिस को आरोपी मुस्तकीम ने पूछताछ में बताया कि उसके ऊपर करीब ढाई लाख रुपये का कर्ज है। वह पहले टाइल लगाने का काम करता था। पीड़ित के घर उसने करीब छह माह पहले टाइल लगाने का काम किया था। इस दौरान उसे पता चल गया था कि यहां पर बुजुर्ग दंपति अकेले रहते हैं। लिहाजा, उसने लूट की इस घटना को अंजाम दे डाला।
बैंक में चोरी का प्रयास भी कर चुका
आरोपी के बारे में पता चला है कि वह शातिर किस्म का चोर भी है। वह ढकरानी में पंजाब नेशनल बैंक में चोरी की घटना करना चाहता था। लेकिन, लोगों ने उसे रंगेहाथ पकड़ लिया था। उस वक्त उसके खिलाफ चोरी के प्रयास के आरोप में मुदकमा दर्ज कर लिया गया। न्यायालय के आदेश पर उसे जेल भेजा गया, लेकिन उसे कुछ दिन बाद ही जमानत मिल गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें