फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेलाकुई के युवक की हत्या कर शव रायवाला क्षेत्र में फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
सेलाकुई के एक युवक की हत्या कर शव को रायवाला क्षेत्र में कपड़े में बांधकर फेंक दिया गया। शव नेपाली फार्म के पास पुराने पुल के नीचे झाड़ियों से बरामद हुआ। युवक की तीन दिन पहले सेलाकुई थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। युवक के सिर और चेहरे पर चोट के निशान हैं। पुलिस शव का सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराएगी।
विज्ञापन

एसओ सेलाकुई मनमोहन सिंह नेगी ने बताया कि क्षेत्र निवासी अरमान कुकर सुधारने का काम करता था। वह दो दिसंबर को अपने घर से मोटरसाइकिल पर निकला था। रात में वापस नहीं आया तो घरवाले चिंतित हो गए। अगले दिन ही सुबह वह थाने पहुंचे और अरमान की गुमशुदगी दर्ज कराई। नेगी ने बताया कि उसके मोबाइल को सर्विलांस पर लगाया गया। अरमान का मोबाइल दो दिसंबर को ही टर्नर रोड पर बंद हो गया था। इसके बाद से रूट पर तलाश करते हुए पुलिस जांच कर रही थी।
इस बीच रायवाला पुलिस को नेपाली फार्म के पास पुराने पुल (सौंग नदी का पुल) के नीचे झाड़ियों में कपड़े में बंधा शव दिखाई दिया। कपड़े को एक बोरे की तरह से सिला गया था। इस सूचना पर सेलाकुई पुलिस भी मौके पर पहुंची तो उसकी पहचान फोटो के आधार पर अरमान के रूप में की गई। उसके सिर और चेहरे पर चोट के निशान हैं। शव का सोमवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। उसके संपर्कों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन

कॉल डिटेल से ही खुलेंगे राज
अरमान घर से दो दिसंबर की सुबह निकला था। बताया जा रहा है कि उसे किसी का फोन आया था। उसकी मोटरसाइकिल पर रोज की तरह रिपेयरिंग का सामान भी नहीं था। ऐसे में इस बात की पूरी आशंका है कि उसे किसी ने रंजिशन ही बुलाया था। उसके परिजनों से भी जानकारी जुटाई जा रही है कि अरमान के ज्यादातर संपर्क में कौन-कौन लोग रहते थे। इसके बाद ही हत्यारों तक पहुंचा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें