फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संडे बना सैड-डे, इनोवा खाई में गिरी

Mon, 23 Dec 2013 11:29 AM IST
अमर उजाला, मसूरी
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी के यात्रियों को लेकर धनोल्टी से मसूरी लौट रही इनोवा अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।
विज्ञापन


पढ़ें, मोदी की 'टॉनिक' से भाजपा में आई जानश

इस हादसे में इनोवा में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस और 108 की मदद से घायलों को लंढौर कम्युनिटी अस्पताल लाया गया। घायलों में चालक की हालत गंभीर है।

घायलों को दून रेफर कर दिया
गंभीर रूप से घायल चालक ललित भदोई पुत्र ओमप्रकाश निवासी सपेरा बस्ती राजपुर देहरादून को दून रेफर कर दिया गया है। अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन


पढ़ें, बारिश ने बढ़ाई ठंड, मसूरी में हुई पहली बर्फबारी

घायलों में आशीष पुत्र राजकुमार अग्रवाल निवासी शिवपुरी वाराणासी, मोहम्मद सादिक पुत्र अब्दुल सादिक शिवपुरी वाराणासी और अमरीष दुबे पुत्र रसिक लाल निवासी सन इन स्नो होटल मसूरी शामिल हैं।

पढ़ें, अपनी पानी की टंकी को ऐसे बनाए पावरहाउस

पुलिस ने बताया कि सुआखोली के पास दुर्घटनाग्र्स्त इनोवा यूके 07 टीए 7188 में सवार महिलाओं को सुआखोली में उतार दिया गया था। वाराणासी से लगभग 40 लोगों का ग्रुप घूमने के लिए मसूरी आया हुआ है। ये लोग लाइब्रेरी स्थित होटल सन इन स्नो में ठहरे हैं।

चालक ने शराब का सेवन किया
ये लोग रविवार को लगभग सात कारों में सवार होकर बर्फबारी देखने धनोल्टी गए हुए थे। बताया जाता है कि धनोल्टी से लौटते वक्त इनोवा चालक ने शराब का सेवन कर लिया। जब महिलाओं को इसका पता चला वे इनोवा से उतरकर दूसरी कार में सवार हो गईं।
विज्ञापन


पढ़ें, उधार लेकर विश्व चैंपियन बना उत्तराखंड का यह सितारा

बताते हैं कि दुर्घटना के दौरान घायलों की मदद के लिए काबीना मंत्री प्रीतम सिंह पंवार भी आगे आए। उन्होंने दो घायलों को अपनी कार से कम्युनिटी अस्पताल पहुंचाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें