फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषिकेश: पंचतत्व में विलीन हुई टिहरी गढ़वाल राजमाता सूरज कुंवर शाह, सीएम ने दी श्रद्धांजलि

Mon, 04 Oct 2021 04:02 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश

सार

टिहरी गढ़वाल की राजमाता सूरज कुमार शाह (98 वर्ष ) ने बीते शनिवार को दिल्ली स्थित सर गंगा राम अस्पताल में अंतिम सांस ली थी।
विज्ञापन
राजमाता सूरज कुमार शाह का पैतृक घाट पर अंतिम संस्कार किया गया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टिहरी गढ़वाल के राजा और लोकसभा सांसद रहे मानवेंद्र शाह की पत्नी राजमाता का मुनिकीरेती स्थित पैतृक घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित कई राजनेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

विज्ञापन


राजमहल में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया पार्थिव शरीर
टिहरी गढ़वाल की राजमाता सूरज कुमार शाह (98 वर्ष ) ने बीते शनिवार को दिल्ली स्थित सर गंगा राम अस्पताल में अंतिम सांस ली थी। उनके पार्थिव शरीर को सोमवार को नरेंद्र नगर स्थित राजमहल में लाया गया। राजमहल में कुछ देर उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया।

इसके बाद उनकी मुनिकीरेती स्थित पैतृक घाट के लिए अंतिम यात्रा निकली। पूर्णानंद घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। राजमाता के पार्थिव शरीर को उनके पुत्र महाराज मनुजेंद्र शाह ने मुखाग्नि दी।

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, मंत्री धन सिंह नेगी, मेयर देहरादून सुनील गामा, मेयर ऋषिकेश अनीता ममगाई, परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष चिदानंद सरस्वती, विधायक घनसाली धनीलाल शाह, पालिकाध्यक्ष मुनिकीरेती रोशन रतूड़ी, पूर्व विधायक ओम गोपाल रावत, पूर्व पालिका अध्यक्ष मनोज द्विवेदी, शिवमूर्ति कंडवाल ने उनको पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी। राज परिवार से राव कृति, प्रताप सिंह ठाकुर, भवानी प्रताप सिंह, निपेंद्र शाह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें