स्कूल से छुट्टी होने के बाद छात्र घर पहुंचा। जिसके बाद छात्र ने ट्यूशन जाने से मना कर दिया और वह टीवी देखने लगा। इस दौरान पिता ने बेटे पर ट्यूशन जाने के लिए दबाव बनाया।
ऋषिकेश में कक्षा आठ के 14 वर्षीय छात्र ने स्कूल से घर जाकर अपने कमरे में पंखे से लटक कर फांसी लगा ली। परिजन बेटे को अचेत अवस्था में लेकर एम्स पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद छात्र को मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने पंचायतनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
एम्स चौकी प्रभारी मनवर सिंह नेगी ने बताया कि छात्र गंगानगर हनुमंतपुरम का रहने वाला था। वह स्कूल से छुट्टी होने के बाद घर पहुंचा। जिसके बाद छात्र ने ट्यूशन जाने से मना कर दिया और वह टीवी देखने लगा। इस दौरान पिता ने बेटे पर ट्यूशन जाने के लिए दबाव बनाया। जिससे नाराज होकर छात्र अपने कमरे में चला गया।
कुछ देर तक छात्र के कमरे से कोई आवाज नहीं आने पर परिजन वहां पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। रोशनदान से झांक कर देखा तो बेटा पंखे से लटका हुआ दिखाई दिया। दरवाजा तोड़कर परिजनों ने बेटे को फंदे से नीचे उतरा और उसे लेकर एम्स पहुंचे। जहां डॉक्टर ने छात्र को मृत घोषित कर दिया।