फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh: बिहार और दिल्ली के दो युवक स्नान के दौरान गंगा में डूबे, देर शाम तक भी नहीं लगा कोई सुराग

Fri, 19 Apr 2024 09:27 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश

सार

Rishikesh News: युवक ऋषिकेश घूमने आए थे। इसी दौरान गंगा घाट पर नहाने के दौरान वह गंगा में डूब गए। एसडीआरएफ के जवान उनकी तलाश में जुटे हैं।
विज्ञापन
गंगा में सर्च अभियान चलाते एसडीआरएफ के जवान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुनिकीरेती थाना क्षेत्र में गंगा स्नान के दौरान बिहार और दिल्ली के दो युवक गंगा में डूब गए। युवकों की तलाश के लिए एसडीआरएफ की टीम ने गंगा में सर्च अभियान चलाया। देर शाम तक युवकों का पता नहीं चल सका।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार को कौड़ियाला के पास बिहार के चार युवक गंगा स्नान के लिए पहुंचे। नहाते समय तेज बहाव की चपेट में आने से सीतामढ़ी के सनवर्षा निवासी अजय कुमार का बेटा आदित्य कुमार (23) गंगा में बह गया। उक्त चारों युवक चमोली जिले स्थित चोपता से भ्रमण कर वापस लौटे थे। इस दौरान कौड़ियाला में रूककर गंगा नदी में स्नान के लिए उतर गए।

Uttarakhand Election 2024 Voting: दिन चढ़ने के साथ मतदाताओं में उत्साह, देखें लोकतंत्र के महापर्व की तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, पांडव पत्थर के पास निम बीच पर भी दिल्ली का एक युवक गंगा में स्नान के दौरान डूब गया। एसडीआरएफ के मुताबिक नई दिल्ली वेस्ट के बी-282, विकास विहार, उत्तम नगर निवासी गौरवनाथ वर्मा का बेटा रवि (26) अपने पड़ोसी प्रवीण वर्मा के परिवार के साथ ऋषिकेश घूमने आया था। मुनिकीरेती क्षेत्र में निम बीच पर गंगा स्नान के दौरान रवि गंगा नदी में डूब गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें