अति संवेदनशील गंगा तटों पर नहाने के दौरान पर्यटकों के डूबने की कई घटनाओं के बाद आखिरकार पुलिस की नींद टूटी है। लक्ष्मणझूला थाना क्षेत्र के स्वर्गाश्रम के गंगा लाइन के कई अति संवेदनशील प्राकृतिक गंगा तटों के आसपास के पत्थरों पर पुलिस खतरे के निशान लगाए है। हालांकि चेतावनी बोर्ड लगाने को लेकर अब भी कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
पुलिस की टीम अनाउंसमेंट कर पर्यटकों अति संवेदनशील तटों की ओर न जाने की चेतावनी भी दे रही है। वहीं तटों के आसपास जल पुलिस की तैनाती की गई है। गौरतलब है कि कोविड कर्फ्यू में छूट के बाद से अब तक आठ पर्यटक अति संवेदनशील घाटों पर डूूबने से अपनी जान गवां चुके हैं।