फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: चीन सीमा को जोड़ने वाली तीन सड़कें 50 दिन से बंद, सुरक्षा एजेंसियों को भी हो रही परेशानी

Fri, 06 Aug 2021 11:41 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़/ धारचूला

सार

बता दें कि विगत 17 और 18 जून को हुई बारिश से बीआरओ की तवाघाट सोबला, धारचूला दारमा और सीपीडब्ल्यूडी की सोबला-ढाकर सड़कें बंद हो गईं थीं।
विज्ञापन
हाईवे बंद - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण चीन सीमा को जोड़ने वाली धारचूला- दारमा, तवाघाट-सोबला और सोबला-ढाकर सड़कें पिछले 50 दिन से बंद पड़ी हैं। चीन सीमा को जोड़ने वाली इन सड़कों के बंद होने से तल्ला- मल्ला दारमा के लोगों के साथ ही चौदास घाटी के कुल 30 गांवों के लोगों को काफी परेशानियां झेलनी पड़ रहीं है। कई क्षेत्रों के लोग जान हथेली पर रखकर चलने के लिए मजबूर हैं। इसके अलावा, इस सड़क से जुड़े क्षेत्रों के लोग खाद्य सामग्री को दोगुने दामों में खरीदने के लिए मजबूर हैं। सड़क बंद होने से सीमांत के लोगों में प्रशासन के प्रति काफी आक्रोश है। 

विज्ञापन


उत्तराखंड: चमधार में दूसरे दिन भी नहीं खुला बदरीनाथ हाईवे, पहाड़ी से लगातार गिर रहे पत्थर

विगत 17 और 18 जून को हुई बारिश से बीआरओ की तवाघाट सोबला, धारचूला दारमा और सीपीडब्ल्यूडी की सोबला-ढाकर सड़कें बंद हो गईं थीं। अभी तक ये सुचारू नहीं हो पाईं हैं। सड़कों के बंद होने से तल्ला- मल्ला दारमा के लोगों के साथ चौदास घाटी समेत सीमांत क्षेत्र के करीब 30 गांवों के लोग परेशान हैं। लोग दोगुना-तिगुना किराया देकर तहसील कार्यालय आने के लिए मजबूर हैं। प्रशासन और कार्यदायी संस्था अभी तक सड़क खोलने में कोई तेजी नहीं ला पाई है। 
विज्ञापन


कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष नारायण दरियाल ने एसडीएम को ज्ञापन देकर शीघ्र सड़क खोलने की मांग की है। उन्होंने प्रशासन और कार्यदायी संस्था पर दारमा सड़क खोलने पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। प्रशासन शीघ्र सड़क नहीं खोलती तो सीमांत के लोग उग्र आंदोलन को करने के लिए मजबूर होंगे। नरेंद्र सेलाल का कहना है कि दारमा सड़क बंद होने से स्थानीय लोगों के साथ-साथ सीमा की सुरक्षा में लगे सेना और आईटीबीपी के जवानों को भी अपनी सीमा में जाने में काफी दिक्कतें हो रहीं हैं। 

विज्ञापन

लोग ट्रॉली से आवाजाही कर रहे

व्यास घाटी तवाघाट-लिपुलेख सड़क के गस्कु और तिनतोला के मलघाट के पास भूस्खलन होने से सड़क बंद हो गई है। इससे लोगों को आवाजाही में दिक्कतें हो रहीं हैं। लोनिवि के जेई अंकित सिंह ने कहा कि चल गांव में ट्रॉली लगा दी गई है। लोग ट्रॉली से आवाजाही कर रहे हैं। सेला गांव में ट्रॉली तीन चार दिन में लग जाएगी।

तवाघाट सोबला सड़क में बीआरओ और लोनिवि के मजदूर सुरक्षा दीवार बनाने का कार्य कर रहे हैं। एक सप्ताह में दीवार का कार्य पूरा हो जाएगा। बीआरओ के अधिकारियों ने बताया कि तवाघाट सड़क को खोलने का कार्य किया जा रहा है, लेकिन रोज हो रही बारिश और छिरकीला डैम से पानी छोड़ने के कारण मलबा आने से सुरक्षा दीवाल बार बार क्षतिग्रस्त हो जा रही है।  

गिरगांव नाला आया ऊफान पर, कार फंसी 
थल-मुनस्यारी सड़क पर गिरगांव के पास बहने वाला नाला भारी बारिश के चलते उफान पर आ गया। एक कार नाले के बीचोंबीच फंस गई। तेज बहाव के कारण आर्मी के कई वाहन भी फंसे रहे। वहीं बनिक के पास भी लगातार हो रहे भूस्खलन के कारण गाड़ियों के आवागमन में दिक्कत हो रही है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें