फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषिकेश: गंगा में डूबे मुंबई के पर्यटकों में से शुक्रवार को बरामद युवती के शव की हुई पहचान, अन्य दो की तलाश जारी

Sat, 07 Aug 2021 12:15 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश

सार

गौरतलब है कि मुंबई से पांच दोस्त ऋषिकेश में घूमने आए थे। बीते बुधवार को तपोवन क्षेत्र में गंगा में नहाने के दौरान उनमें से तीन डूब गए थे। जिनमें से एक युवती का शव बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
रायवाला के गौहरीमाफी में बरामद हुआ युवती का शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुनिकीरेती थाना क्षेत्र के तपोवन में गंगा में नहाने के दौरान डूबे मुंबई के तीन पर्यटकों में से एक युवती का शव बीते शुक्रवार देर रात रायवाला के गौहरीमाफी में बरामद हुआ। मुनिकीरेती पुलिस ने युवती के शव की पहचान मधुश्री खुरसांगे के रूप मे की है। शव को एम्स ऋषिकेश की मोर्चरी में रखा गया है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि मुंबई से पांच दोस्त ऋषिकेश में घूमने आए थे। बीते बुधवार को तपोवन क्षेत्र में गंगा में नहाने के दौरान उनमें से तीन डूब गए थे। जिनमें से एक युवती का शव बरामद कर लिया गया है। 

ऋषिकेश: हादसों का सबब बन रहे अति संवेदशील गंगा घाट, सात महीने में जान गंवा चुके 12 पर्यटक
विज्ञापन


बुधवार को मेलरॉय डांटे (21) पुत्र रोबट डांटे, अपूर्वा केलकर (21) पुत्री हेमंत केलकर, निवासी बोरीवली ईस्ट उद्धवनगर मुंबई 66 और मधुश्री खुरसांगे (21) पुत्री प्रभाकर खुरसांगे, निवासी 703, बुरुनाली बोरीवली, ईस्ट उद्धवनगर मुंबई-66 गंगा के तेज बहाव की चपेट में आकर डूब गए थे।

एसडीआरएफ और जल पुलिस की राहत-बचाव टीम लगातार तीनों पर्यटकों की खोजबीन में जुटी हुई है। गंगा भोगपुर से लेकर भीमगोड़ा बैराज तक गंगा किनारे लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान शुक्रवार देर रात रायवाला थाना क्षेत्र के गौहरी माफी के पास गंगा किनारे एक युवती का शव बरामद किया गया था।
विज्ञापन


एसडीआरएफ की टीम ने शव को पुलिस के सुपुर्द कर दिया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर एम्स ऋषिकेश की मोर्चरी में रखवा दिया है। एसडीआरएफ की टीम शनिवार को अन्य दो पर्यटकों की खोजबीन में जुटी हुई है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें