फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषिकेश: झाड़ियों में मिला उड़ीसा की युवती का दो दिन पुराना शव, शहर में हड़कंप

Thu, 09 Dec 2021 07:25 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश

सार

गुरुवार की सुबह आईडीपीएल स्थित कृष्णानगर तिराहे के पास कुछ महिलाएं झाड़ियों में लकड़ियां बीन रही थीं। तभी महिलाओं की नजर झाड़ियों में पड़े युवती के शव पर पड़ी।
विज्ञापन
मौके पर जमा लोागों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऋषिकेश में कोतवाली क्षेत्र के कृष्णानगर तिराहे के पास झाड़ियों में एक युवती का शव मिला है। मौके पर पहुंची पुलिस को युवती के बैग से पुरी एक्सप्रेस का हरिद्वार से कटक, उड़ीसा तक स्लीपर कोच का टिकट और एक फोन नंबर मिला है। युवती के शव को शिनाख्त के लिए एम्स की मोर्चरी में रखवा दिया गया है।

युवती के पास से एक बैग मिला

गुरुवार सुबह करीब 10.45 पर आईडीपीएल स्थित कृष्णानगर तिराहे के पास कुछ महिलाएं झाड़ियों में लकड़ियां बीन रही थीं। तभी महिलाओं की नजर झाड़ियों में पड़े युवती के शव पर पड़ी। महिलाओं की सूचना पर आईडीपीएल चौकी प्रभारी नवीन डंगवाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कुछ देर में सीओ ऋषिकेश डीसी ढौंडियाल और कोतवाल रवि सैनी भी घटनास्थल पर आ गए।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक घटनास्थल की जांच के दौरान युवती के पास से एक बैग मिला। बैग में पुलिस को पुरी एक्सप्रेस का हरिद्वार से कटक तक स्लीपर कोच का बीती नौ सितंबर का टिकट और एक फोन नंबर बरामद हुआ। टिकट पर आरती भोई (28) नाम लिखा था। जब पुलिस ने रेलवे प्रबंधन से जानकारी जुटाई तो पता चला कि टिकट कैंसिल हो चुका था।

पुलिस ने जब बरामद मोबाइल नंबर पर संपर्क किया तो वह एक युवक का निकला। युवक ने बताया कि वह हरिद्वार जिले के बहादराबाद कस्बे में रहता है और मोबाइल टावर कंपनी में काम करता है। जब पुलिस ने युवक को शव की शिनाख्त के लिए बुलाया तो वह आनाकानी करने लगा और फोन काट दिया। आईडीपीएएल पुलिस ने बहादराबाद पुलिस को सूचना भेज दी है। युवक को पूछताछ के लिए ऋषिकेश लाया गया है।
विज्ञापन


वहीं मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जांच के लिए नमूने एकत्र कर लिए हैं। सीओ डीसी ढौंडियाल ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए एम्स स्थित मोर्चरी में रखवा दिया है। फोरेंसिक और पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल रेल टिकट के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें