फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदारनाथ में हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू, हेमकुंड मार्ग पर आर्मी रवाना

Fri, 26 Jun 2015 08:05 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश के चलते बृहस्पतिवार को केदारधाम और यात्रा मार्ग में फंसे यात्रियों को निकालने के हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू शुरू हो गया है। सुबह से अभी तक 60 यात्रियों को हेलीकॉप्टर से गुप्तकाशी पहुंचाया गया है।
विज्ञापन


हेमकुंड मार्ग पर तीन पुल बहने और केदारनाथ मार्ग पर सोनप्रयाग के पास रास्ता बंद होने से यात्रा के पड़ावों पर यात्री फंस गए थे। शासन के अनुसार करीब सात हजार यात्री फंसे हुए हैं।

तेज बारिश की सूचना के बाद बृहस्पतिवार देर शाम शासन हरकत में आया। प्रशासन ने सभी को अगले 24 घंटों में ही सुरक्षित निकाल लिए जाने का दावा किया है। कहा गया कि अगले पांच दिन तक की पूरी व्यवस्था है।
विज्ञापन


भारी बरसात की खबरों की बीच शासन की हड़बड़ाहट का आलम यह रहा कि अपर मुख्य सचिव राकेश शर्मा को रात आठ बजे प्रेस कांफ्रेंस करनी पड़ी। राकेश शर्मा के मुताबिक इस समय 11 हेलीकॉप्टर उपलब्ध हैं।

हेमुकंड मार्ग पर पुल लगाने के ल‌िए आर्मी रवाना

शुक्रवार सुबह से ही प्रदेश सरकार ने हेलीकॉप्टरों ने केदारनाथ धाम में रेस्क्यू शुरू कर गया। प्राथमिकता बीमार, वृद्ध और बच्चों को दी जा रही है। हवाई सेवा के अलावा सड़क मार्ग से भी यात्रियों को सुरक्षित निकालने की कोशिश जारी है।

वहीं चमोली स्थित हेमकुंड साहिब मार्ग में फंसे या‌त्रियों को लाने के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है। हेमकुंड यात्रा मार्ग पर 4000 से अधिक यात्री फंसे हुए हैं। जबकि बदरीनाथ में 1500 यात्री फंसे हैं।

चमोली हेमकुंड साहिब मार्ग पर लक्ष्मण गंगा पुल लगाने के लिए सेना रवाना हो चुकी है। गौरतलब है कि जलस्तर बढ़ने से नदियों पर बने कई पुल बह गए हैं।

अगले 48 घंटे के मौसम को देखते हुए जाने वाले यात्रियों को रोका जा रहा है। मुख्य सचिव राकेश शर्मा और अधिकारियों का दल शुक्रवार सुबह ही पूरे प्रभावित क्षेत्र का हवाई सर्वे करेगा। सोनप्रयाग के पास भारी बरसात के कारण 100 मीटर मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है।
विज्ञापन

सुक्की टॉप पर मलबा आने से गंगोत्री मार्ग बंद

यमुनोत्री के लिए कोई दिक्कत नही है पर गंगोत्री का मार्ग सुक्की टॉप के पास मलबा आने से बंद है। इस मार्ग को पहली प्राथमिकता के साथ खोला जा रहा है।

मुख्य सचिव राकेश शर्मा ने मौसम विभाग के अलर्ट को गंभीरता से लेने का दावा किया और कहा कि चेतावनी को देखते हुए पूरी तैयारी कर ली गई थी। यात्रा मार्गों पर पर्याप्त संसाधन हैं। राशन का पूरा इंतजाम है।

एसडीआरएफ की टीम मौजूद है और यात्रियों को एक  स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है। प्राथमिकता के साथ बंद मार्गों को खोला जा रहा है। मुख्यमंत्री हरीश रावत भी स्थिति पर निगाह रखे हुए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें