फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weekend: पर्यटकों की उमड़ेगी रिकॉर्ड भीड़, राफ्टिंग के शौकीनों के लिए केवल एक हफ्ता, होटल और कैंप हुए फुल

Fri, 24 Jun 2022 12:17 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश

सार

इस वीकेंड पर तपोवन, मुनि की रेती, लक्ष्मणझूला और स्वर्गाश्रम क्षेत्र के होटल पर्यटकों से फुल रहेंगे। हेंवलघाटी क्षेत्र में संचालित कैंपों पर पर्यटकों की भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। इसके लिए कैंप और होटल व्यवसायियों ने अभी से तैयारियां शुरू का दी हैं।
विज्ञापन
ऋषिकेश - फोटो : is
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

25 और 26 जून को इस महीने के आखिरी वीकेंड पर तीर्थनगरी में पर्यटकों की रिकॉर्ड भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। 30 जून के बाद गंगा में रीवर राफ्टिंग का संचालन भी बंद हो जाएगा। गंगा का जल स्तर बढ़ने से 30 जून के बाद गंगा में राफ्टिंग का संचालन बंद हो जाता है।

विज्ञापन


ग्रीष्मकालीन अवकाश समाप्त होने के बाद एक जुलाई से विद्यालय भी खुलने जा रहे हैं। ऐसे में साहसिक खेलों के शौकीनों के लिए मात्र एक सप्ताह का समय रह गया है। इस वीकेंड पर तपोवन, मुनि की रेती, लक्ष्मणझूला और स्वर्गाश्रम क्षेत्र के होटल पर्यटकों से फुल रहेंगे। हेंवलघाटी क्षेत्र में संचालित कैंपों पर पर्यटकों की भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। इसके लिए कैंप और होटल व्यवसायियों ने अभी से तैयारियां शुरू का दी हैं।

ये भी पढ़ें...Agnipath Scheme:  सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं की हो रही ‘मुखबिरी’, व्हाट्सएप ग्रुपों पर रखी जा रही नजर
विज्ञापन
विज्ञापन


सैलानियों की भीड़ से तीर्थनगरी की यातायात व्यवस्था बेलगाम होगी। कैंप संचालक अरविंद नेगी, जितेंद्र रावत, भारत सिंह, होटल संचालक अनुसूया प्रसाद पांडेय, रमेश भंडारी ने बताया कि इस वीकेंड पर होटल और कैंपों में पर्यटकों की ऑनलाइन बुकिंग अभी से फुल हो गई है। इसका एक कारण 30 जून के बाद राफ्टिंग का संचालन भी बंद होना है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें