फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bank Strike: आज ही निपटा लें अपने काम, नहीं तो उपभोक्ताओं को होना पड़ेगा परेशान, अगले तीन दिन बंद रहेंगे बैंक

Fri, 24 Jun 2022 11:40 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के बैनर तले बैंककर्मी हड़ताल पर रहेंंगे। हड़ताल से पहले दो दिन अवकाश के कारण बैंक बंद रहेंगे। 25 को जून माह का अंतिम शनिवार और 26 जून को रविवार है। ऐसे में लगातार तीन दिन तक बैंक बंद रहेंगे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यदि आपको बैंकों में काम है तो आज ही उसे निपटा लें, क्योंकि अगले तीन दिन बैंक बंद रहेंगे। इससे उपभोक्ताओं को समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के बैनर तले बैंककर्मी पांच दिन बैंकिंग के साथ पेंशन के पुनर्निर्धारण को लेकर 27 जून को देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे।

ये भी पढ़ें...Weather Alert:  चारधाम यात्रा पर आने वाले मौसम का हाल जरूर जान लें, भूस्खलन के खतरे को देखते हुए एडवाइजरी जारी

बैंक के काम निपटाने के लिए उपभोक्ताओं के पास केवल आज ही का दिन है। वरना उपभोक्ताओं को बैंक के काम निपटाने के लिए तीन दिन का इंतजार करना पड़ेगा। हड़ताल से पहले दो दिन अवकाश के कारण बैंक बंद रहेंगे। 25 को जून माह का अंतिम शनिवार और 26 जून को रविवार है। ऐसे में लगातार तीन दिन तक बैंक बंद रहेंगे। बैंक हड़ताल से हरिद्वार जनपद की करीब 120 के बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। शुक्रवार को बैंकों में काम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें