फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Wedding Anniversary: रणवीर और दीपिका ने उत्तराखंड के इस हिल स्टेशन में मनाई तीसरी सालगिरह

Mon, 15 Nov 2021 09:09 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अल्मोड़ा में - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रसिद्ध बॉलीवुड कलाकार रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण इन दिनों अल्मोड़ा के बिनसर में प्राकृतिक सौंदर्य का लुत्फ उठा रहे हैं। वह यहां एक रिजार्ट में ठहरे हैं। बॉलीवुड की इस प्रसिद्ध जोड़ी ने रविवार को अपनी शादी की तीसरी सालगिरह बिनसर में ही मनाई। 

विज्ञापन


कार से सीधे बिनसर स्थित मैरी बटन रिजार्ट पहुंचे
शनिवार को रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण मुंबई से सीधे हेलीकॉप्टर से डीनापानी स्थित हेलीपैड पर उतरे। हेलीपैड उतारने की अनुमति जिला प्रशासन से ली गई थी। यहां से वे दोनों कार से सीधे बिनसर स्थित मैरी बटन रिजार्ट में पहुंचे।

बताया जा रहा है कि रणवीर और दीपिका कॉटेज से बाहर कम ही निकल रहे हैं। हालांकि रिजार्ट के कर्मचारियों ने बताया कि उन्होंने सालगिरह मनाने के लिए कोई केक या अन्य सामग्री नहीं मंगाई है। ये जोड़ी मंगलवार शाम करीब 3:30 बजे मुंबई लौट जाएंगे।
विज्ञापन


14 नवंबर, 2018 को इटली में की थी शादी
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी को तीन साल पूरे हो गए हैं। दोनों ने 14 नवंबर, 2018 को इटली में शादी की थी। इटली के लेक कोमो स्थित 700 साल पुराने विला डेल बालबियानेलो में कोंकणी और फिर सिंधी रीति-रिवाज से दोनों ने शादी की थी।

दीपिका और रणवीर फिल्म राम लीला के बाद ही एक दूसरे के करीब आए थे, लेकिन सच तो ये है कि दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत फिल्म की शूटिंग से पहले ही हो गई थी। आज उनकी शादी की तीसरी सालगिरह पर जानिए कैसे शुरू हुई बॉलीवुड की सबसे मशहूर प्रेम कहानी।
विज्ञापन


2017 में भी उत्तराखंड आईं थीं दीपिका
इससे पहले 2017 में भी दीपिका उत्तराखंड आईं थीं। वह यहां आराम करने पहुंची थीं। वह यहां नरेंद्रनगर में कुछ दिन रुकी थीं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें