फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रूज पार्टी केस: गोसावी और सैम से डील के लिए लोअर परेल गई थी शाहरुख की मैनेजर, हाथ लगी सीसीटीवी फुटेज

Fri, 05 Nov 2021 07:41 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आर्यन केस में अगर पूरी तरह से यह पुष्टि होती है कि सीसीटीवी फुटेज में दिख रही महिला शाहरूख की मैनेजर है तो जाहिर तौर पर गोसावी की मुश्किलें बढ़ेंगी। हालांकि सैम डिसूजा ने दावा किया कि वह सौदे का हिस्सा नहीं थे।
विज्ञापन
आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आर्यन ड्रग केस में रोज नए नए मोड़ आ रहे हैं। अब मुंबई क्रूज पार्टी ड्रग केस में एक अहम जानकारी सामने आई है। इस मामले की जांच कर रहे विशेष जांच दल को लोअर परेल में शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी का सीसीटीवी फुटेज मिला है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि गोसावी और सैम डिसूजा ने उस इलाके में शाहरुख की मैनेजर पूजा से मुलाकात की थी और कथित तौर पर 18 करोड़ रुपये का सौदा हुआ था। 

विज्ञापन


क्रूज मामले में एक गवाह प्रभाकर ने आरोप लगया था कि आर्यन को छोड़ने के लिए 25 करोड़ की मांग की गई थी। इनमें आठ करोड़ समीर वानखेड़े को मिलने वाले थे। लेकिन अब इस सीसीटीवी फुटेज के सामने आने के बाद मामले के एक अन्य गवाह किरण गोसावी की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं।

सीसीटीवी में दिख रही महिला पूजा ददलानी है?
आर्यन खान ड्रग केस मामले की जांच में शामिल पुलिस ने इस बात की पुष्टि की है कि पूजा ददलानी की लोअर परेल में कार देखी गई थी, लेकिन फुटेज में जो महिला दिखाई दे रही है, वह पूजा ददलानी है कि नहीं, इस बात की पुष्टि होना अभी बाकी है।
विज्ञापन


रिपोर्टों में यह भी दावा किया गया है कि पुलिस गोसावी के खिलाफ मामला दर्ज कर सकती है, जो एक पुराने धोखाधड़ी मामले में पांच नवंबर तक पुणे पुलिस की हिरासत में है। 

रिपोर्ट्स की मानें तो गोसावी ने पूजा से वादा किया था कि उसे अगर 25 करोड़ रुपये मिल जाएं तो वह आर्यन खान को इस ड्रग मामले से बाहर निकाल लेगा और उसे बचा लेगा। वहीं पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि इस पूरे प्रकरण के दौरान क्या गोसावी ने खुद को एक एनसीबी अधिकारी बताया था। पुलिस जल्द ही इस मामले में पूजा डडलानी का बयान भी दर्ज कर सकती है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें