फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंडः BJP सांसद ने फोन पर SSP को धमकाया, देखें वायरल वीडियो...

Mon, 06 Jun 2016 08:51 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
रमेश पोखरियाल निशंक - फोटो : file photo
विज्ञापन
हरिद्वार जिले के लंढौरा में जाने से रोकने पर गुस्साये सांसद रमेश पोखरियाल निशंक का वो वीडियो वॉयरल हो गया है जिसमें वे एसएसपी राजीव स्वरुप से अपनी नाराजगी जता रहे हैं। वीडियो में सांसद एसएसपी को धमकाने के अंदाज में बात कर रहे हैं।
विज्ञापन


दरअसल, शनिवार को देहात के रास्ते से लंढौरा के पास तक पहुंचने में कामयाब रहे सांसद के काफिले को गांव रणसुरा में पुलिस ने घेराबंदी कर रोक लिया था। एसपी देहात परमेंद्र डोबाल खुद पुलिस फोर्स को नेतृत्व कर रहे थे।

तब कार में बैठे बैठे सांसद रमेश पोखरियाल निशंक की एसएसपी राजीव स्वरुप से मोबाइल फोन वार्ता हुई थी और रोके जाने पर सांसद ने बेहद नाराजगी जताई थी।
Trending Videos
विज्ञापन

सिर्फ संघर्ष करने की चेतावनी दी...

पु‌लिस - फोटो : Desk
वायरल हुए वीडियो में सांसद यह कहते दिखाई दे रहे हैं कि जिले में चोर, उचक्के और बदमाश खुलेआम घूम रहे हैं और तोड़फोड़ कर रहे हैं।

मुझे वो घर देखना है, बस देखना है। आपको पुलिस फोर्स क्या इसलिए ही दी गई है, आप सीएम से बात करें या कुछ करें मुझे वो घर देखना है। अन्यथा वो होगा, जिसकी आपने कल्पना भी नहीं की होगी।

ये उस वीडियो का मजमून है। शनिवार की देर शाम ही यह वीडियो फैल गया था और रविवार को हर किसी के मोबाइल फोन में यही वीडियो देखने को मिला। इस वीडियो को सांसद बनाम एसएसपी कहकर एक दूसरे को भेजा गया।

मैंने हरिद्वार कप्तान से पूछा कि अराजकता होती रही और साढ़े तीन घंटे तक पीड़ित आपको फोन कर कार्रवाई की मांग करते रहे। दूसरे पूछा कि अब वहां पर धारा 144 लगा दी गई है और जाने से रोका जा रहा है। फिर मैंने कहा कि हम आगे बड़ा संघर्ष करेंगे। इसमें धमकी जैसा कोई मंतव्य नहीं है। सिर्फ संघर्ष करने की चेतावनी दी है।
- रमेश पोखरियाल निशंक, सांसद हरिद्वार

देखें वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें