फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यसभा चुनाव 2020: अधिसूचना जारी, 27 तक नामांकन, दो नवंबर तक नाम वापसी

Tue, 20 Oct 2020 06:31 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
राजनेता (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
विज्ञापन

उत्तराखंड से राज्यसभा की एक सीट के लिए मंगलवार को निर्वाचन अधिकारी और विधानसभा के प्रभारी सचिव मुकेश सिंघल की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है।  निर्वाचन अधिकारी ने अधिसूचना जारी करने के साथ ही चुनाव कार्यक्रम भी घोषित कर दिया है।

विज्ञापन


नामांकन पत्र विधानसभा के प्रभारी सचिव और निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय से ही 11 बजे से लेकर तीन बजे तक मिलेंगे। नामांकन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 27 अक्तूबर है।


28 अक्तूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी और इसके बाद दो नवंबर तक नाम वापसी हो सकेगी। चुनाव नौ नवंबर को होगा। यह सीट कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य राजबब्बर का कार्यकाल पूरा होने के कारण खाली हुई है।
विज्ञापन


अधिसूचना जारी होने के बाद भी प्रदेश की दोनों की प्रमुख दलों भाजपा और कांग्रेस ने अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं। संख्या बल के हिसाब से कांग्रेस के मैदान में उतरने की बहुत कम संभावना है। दूसरी ओर, एक से अधिक दावेदार होने के कारण भाजपा को प्रत्याशी चयन के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें