फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता एक्सप्रेस हादसा: काशीपुर के रेल कर्मी की मौत

Sat, 21 Mar 2015 10:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली के पास हुए जनता एक्सप्रेस हादसे में काशीपुर में तैनात रेल विभाग के कीमैन रोहताश की मौत हो गई, जबकि उसके साथ ट्रेन में सवार अन्य तीन परिजनों का अभी कोई पता नहीं चल पाया है। सूचना पर परिजन रायबरेली के लिए रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन


रामनगर से वाया काशीपुर मुरादाबाद जाने वाली पैसेंजर गाड़ी काशीपुर में रात साढ़े नौ बजे पहुंचती है जिसमें दो बोगी देहरादून से मुरादाबाद पहुंचने वाली जनता एक्सप्रेस में जुड़ते हैं। बीती बृहस्पतिवार की रात्रि इसी ट्रेन में यहां तैनात कीमैन रोहताश (50) निवासी टांडा बंजारा गिहार बस्ती सुल्तानपुर पट्टी, उनकी पत्नी संतोष, बेटा सोनू और भांजी मधु भी सवार हुए।

पड़ोसियों ने बताया कि कीमैन रोहताश कैंसर से पीड़ित थे, जिसे परिजन इलाज के लिए बनारस स्थित रेलवे अस्पताल ले जा रहे थे। इस बीच रायबरेली के पास हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रेक फेल होने से हुआ था हादसा

पड़ोसियों ने बताया कि रोहताश की मौत की सूचना तो पहुंच चुकी है। लेकिन उसके साथ गए अन्य परिजनों के बारे में अभी कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। हादसे की सूचना पर रोहताश के परिजन घटनास्थल रवाना हो चुके हैं।

बताया कि रोहताश व उसका परिवार जनरल बोगी में सवार था। मृतक रोहताश के दो लड़के व दो लड़कियां हैं। शनिवार को अधिक जानकारी मिलने की उम्मीद है।

इधर रेलवे काशीपुर के सीनियर सेक्शन इंजीनियर प्रभात कुमार ने बताया किया रोहताश कैंसर से पीड़ित थे जिन्हें स्थानीय अस्पताल से इज्जतनगर (बरेली) रेफर किया गया था। वहां से डाक्टरों ने रेलवे के बनारस स्थित कैंसर अस्पताल भेजा था।

गौरतलब है क‌ि शुक्रवार को देहरादून से वाराणसी जा रही जनता एक्सप्रेस इंजन का ब्रेक फेल हो जाने के चलते रायबरेली में बछरावां के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। हादसे में  36 लोगों की मौत हो गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें